फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   55 more people got corona positive in aligarh district

जिले में कोरोना का हमला तेज, 55 संक्रमित मिले

Sun, 11 Apr 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
55 more people got corona positive in aligarh district
जिले में कोरोना संक्रमण तेज हो गया है। शनिवार को 55 लोग संक्रमित मिले हैं। साल 2021 में यह पहली बार है, जब एक साथ 55 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करने की प्रक्रिया देर रात ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

डीएम की ओर से निर्देश दिए गए कि सभी संक्रमितों के कम से कम 25 संपर्क वालों की तलाश कर उनकी कोविड जांच कराई जाए। परिवार वालों को होम क्वारंटीन किया जाए। जांच रिपोर्ट आने तक उनका बाहर घूमना प्रतिबंधित किया जाए। इधर, कोरोना के 18 मरीज ठीक हुए हैं, उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। वर्तमान में जिले में कुल 210 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात को जारी की गई सूची के मुताबिक 55 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 39 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। देहात क्षेत्र की बात की जाए तो इस सूची में सर्वाधिक 12 मामले खैर तहसील से मिले। तीन केस चंडौस ब्लाक में पाए गए। बाकी केस जिले के अन्य हिस्सों व शहरी क्षेत्र हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर देर रात स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों से संपर्क कर उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं पर कहर बरपा रहा नया स्टेन
कोरोना वायरस का नया स्टेन दूसरी लहर के साथ काफी प्रभावशाली तौर पर सामने आया है। शनिवार को मिले संक्रमित मरीजों में 24 लोग ऐसे रहे, जिनकी उम्र 40 से 65 वर्ष के बीच थी। 26 युवा (20 से 39 वर्ष) रहे। पांच किशोर भी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed