फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   55,390 students of the district will get the benefit of promotion

जिले के 55,390 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोन्नति का लाभ

Fri, 04 Jun 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
55,390 students of the district will get the benefit of promotion
यूपी बोर्ड के इंटर की परीक्षा रद होने से जिले के 55,390 विद्यार्थियों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। परीक्षा रद होने पर विद्यार्थियों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

- इंटर की परीक्षा में ही सालभर पढ़ाई का आंकलन होता है, जो इस बार नहीं हो सकेगा।
अमन दीक्षित, कक्षा-12
परीक्षा रद कर दी गई। सरकार के फैसले के साथ हैं। सोच-समझकर कदम उठाया होगा।
- सबा सैफी, कक्षा-12
परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी थी। सरकार ने परीक्षा रद कर दी। सरकार के निर्णय से खुश हैं।
- शान मोहम्मद, कक्षा-12
परीक्षा देने से पढ़ाई का आंकलन होता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि परीक्षा रद होगी।
- परिधि, कक्षा 12
प्रबंधकों के बोल
संक्रमण काल में यूपी बोर्ड परीक्षा को रद किया जाना, सरकार की दूरदर्शी सोच व सूझबूझ का परिचायक है।
- पंडित अनुराग गौतम, प्रबंधक, एसएमबी इंटर कॉलेज
परीक्षा रद करना सरकार का अच्छा निर्णय है। प्रोन्नत होकर बच्चे भी योगी सरकार का उपकार मानेंगे।
- विनीत कुमार गौतम, प्रबंधक, विनीत इंटर कॉलेज
आंतरिक मूल्यांकन के नाम पर मांगा पैसा तो होगी कार्रवाई : डीआईओएस
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा रद होने पर अब आंतरिक मूल्यांकन व प्रोन्नत के नाम पर विद्यार्थियों से पैसे मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। विद्यार्थियों को अच्छे नंबर से प्रोन्नत करने प्रलोभन शिक्षक दे रहे हैं । यह शिकायत विद्यार्थियों ने की है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी से कोई शिक्षक पैसे मांगता है तो उस शिक्षक की शिकायत करें, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed