फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   54 People Covid Positive in aligarh

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 54 संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
54 People Covid Positive in aligarh
कोरोना वायरस - फोटो : CITY OFFICE
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती मैरिस रोड के रत्नेशपुरम की 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं, छर्रा कस्बे के अतरौली रोड निवासी कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। महिला के दो बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त दीनदयाल अस्पताल में तीन मरीजों और दिल्ली में एक मरीज की मौत हुई है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, जिले में 54 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार 12 बजे रात से बुधवार तक चार मरीजों की मौत से खलबली मची हुई है। मैरिस रोड के रत्नेशपुरम की महिला कोरोना से संक्रमित थी और कोविड वार्ड में 12 अप्रैल को भर्ती हुई थी। 13 की रात में उसकी मृत्यु हो गई। वह सांस एवं रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त गूलर रोड के 51 वर्षीय व्यक्ति, डिबाई की 59 वर्षीय महिला एवं धनीपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत अस्पताल के इमरजेंसी में उपचार के दौरान हुई है। हालांकि, इनको कोरोना हुआ था या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के लोधीपुरम की 48 वर्षीय महिला की मौत दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में हुई है। कुछ दिन पहले वह कोरोना से संक्रमित होने पर दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हुई थी लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दो दिन बाद फिर तबियत खराब होने पर महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। बुधवार रात में महिला की मृत्यु लोकनायक अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रा कस्बे के अतरौली रोड निवासी कस्बा निवासी एक व्यापारी की 40 वर्षीय पत्नी की होली के बाद से तबीयत खराब थी। जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर परिवार वाले इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। मंगलवार को दिल्ली में महिला की मौत हो गई। कोरोना से महिला की मौत की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार वालों की जांच की, जिसमें महिला के दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उन्हें अलीगढ़ शहर के कोविड अस्पताल भेजा है। सीएचसी प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अन्य परिवार वालों की जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी।

इसके अलावा, बुधवार को 54 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। दो लोग कमिश्नर कंपाउंड के संक्रमित हुए हैं। दीनदयाल अस्पताल परिसर का युवक भी संक्रमित हुआ है। गांधी पार्क के दो, शिवालिक अपार्टमेंट जनकपुरी के तीन, स्वर्ण जयंती नगर के दो, सराय देवी दास अतरौली के तीन, टप्पल के मौर के दो, डीपीएस के दो के लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 300 तक पहुंच गई है। बुधवार को 32 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मृतकों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed