{"_id":"652ae5c43b8d7b087a0c8845","slug":"52-thousand-rupees-looted-from-municipal-corporation-tax-collector-aligarh-news-c-2-1-ali1021-235056-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम के टैक्स कलेक्टर को बाइक से गिराया, लूट ले गए 52 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम के टैक्स कलेक्टर को बाइक से गिराया, लूट ले गए 52 हजार रुपये
Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम में टैक्स कलेक्टर से चार बदमाशों ने 52 हजार से अधिक लूट लिए।टैक्स कलेक्टर से 50 हजार रुपये, ई-पॉश मशीन व पर्स में रखे 2500 रुपये बदमाश लूट गए। बदमाशों की गिरफ्तारी को तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
लूट का शिकार नगर निगम कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाइक सवार बदमाशों ने नगर निगम के टैक्स कलेक्टर से महरावल पुल के पास 52 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया हैवत खां निवासी कोमल चौधरी अलीगढ़ नगर निगम में बतौर टैक्स कलेक्टर के रूप में तैनात है। शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह प्लेटिना बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही महरावल पुल के पास पहुंचे पीछे से दो अपाचे बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और मारपीट कर बैग व पर्स लेकर अलीगढ़ की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर सीओ गभाना सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह के अलावा लोधा व बन्नादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बैग में 50 हजार रुपये, ई-पॉश मशीन व पर्स में रखे 2500 रुपये रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश लूट गए। सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को तीन टीमों का गठन किया है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन