{"_id":"5c76f407bdec2213dd6dc820","slug":"51551299591-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतमा शर्मा की जमानत पर सुनवाई एक दिन टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतमा शर्मा की जमानत पर सुनवाई एक दिन टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने व पुतला फूंकने की घटना में जेल गईं अखिल भारत हिंदू महासभा की पदाधिकारी उत्तमा शर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार को टल गई। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण अब जमानत पर सुनवाई गुरुवार को होगी।
30 जनवरी को हुई इस घटना में पूजा शकुन पांडेय के साथ उत्तमा शर्मा भी नामजद आरोपी थीं। पुलिस के स्तर से अब तक इस मामले में नामजद अधिकांश आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज गए। बाद में सभी को अदालत के स्तर से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी मामले में वांछित आरोपी उत्तमा शर्मा की ओर से सोमवार को अदालत में सरेंडर किया गया, जिस पर अदालत ने अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। इसके बाद बुधवार को जमानत अर्जी दायर की गई, जिस पर हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी और अब गुरुवार को जमानत पर सुनवाई होगी।