{"_id":"5c1d42ddbdec2256f651ffbb","slug":"51545421533-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा ताला बने जो चेहरा देखकर खुल जाए : सुधीर गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा ताला बने जो चेहरा देखकर खुल जाए : सुधीर गर्ग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रमुख सचिव उद्यान एवं जनपद के नोडल अफसर सुधीर गर्ग ने एक जनपद एक योजना में अलीगढ़ के ताला कारोबार को चमकाने के लिए तालों में इलेक्ट्रानिक गैजेट लगवाने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में उन्होंने कहा कि इस प्रकार योजना बनाई जाए कि ताला कंप्यूटर, मोबाइल की तरह व्यक्ति के फिंगर प्रिंट, चेहरा, आवाज या कोड वर्ड से खुलें। ताकि देश में उनकी और अधिक पहचान बन सके।
शासन की प्राथमिकता वाले 70 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से मुक्त करायी गई भूमियों पर फुटपाथ एवं सड़क का निर्माण कराया जाय। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश भी दिये।
विज्ञापन
जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
बैठक से पूर्व प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राज्य कौशलोन्नयन दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गयी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वोनसन, ग्रामीण विकास, फ्यूचर सेव मंदबुद्धि कल्याण समिति, राजकीय आईटीआई कोल व अतरौली आदि के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव के महत्वपूर्ण निर्देश
- अलीगढ़ के तालों में इलेक्ट्रानिक गैजेट लगाने की सलाह
- बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता व आधुनिकीकरण के आदेश
- कौशल विकास में उच्चस्तरीय भोजन निर्माण हो शामिल
- किसानों की आय दोगुनी करने को योजना की जाय तैयार
- प्राकृतिक पैथी एवं योग को भी बढ़ावा दिये जाने के निर्देश
- गुणवत्ता में सुधार को विद्यालयों में लगाए जाएं स्मार्ट बोर्ड
- ग्रामीण क्षेत्रों की इंडस्ट्रीज को भी 24 घंटे मिले बिजली
- सिल्ट सफाई, पट्टी निर्माण व नहर किनारे हो पौधारोपण
- सोसाइटियों को जिंदा रखने को कोआपरेटिव बैंक बनाए प्रोजेक्ट
- अतिक्रमण से खाली करायी भूमि पर बने फुटपाथ व सड़क