फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में अमेरिकन सोसाइटी की शाखा स् थापित

एएमयू में अमेरिकन सोसाइटी की शाखा स् थापित

Fri, 23 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में अमेरिकन सोसाइटी की शाखा स्
थापित
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में केमिस्ट्री इंटरप्राइजेज तथा उसके प्रेक्टिशनर्स के विकास एवं छात्रों के व्यवसायिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से अपनी एक शाखा स्थापित की है।

उद्घाटन समारोह में साइंस फैकल्टी के डीन तथा एसीएस की एएमयू शाखा के मुख्य सलाहकार प्रो. एम शाकिर ने बताया कि एएमयू में एसीएस शाखा लाने का निर्णय इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों की सुविधा के दृष्टिगत किया गया। उन्होंने कहा कि यह एएमयू के लिये एक बड़ी उपलब्धि है जो विश्वविद्यालय के लिये अत्यधिक लाभकारी भी सिद्ध होगी। एसीएस स्टूडेंट चैप्टर के फैकल्टी सलाहकार डॉ. मोहम्मद जैन खान ने कहा कि इस शाखा की स्थापना के बाद सदस्य छात्र विश्व भर में फैले एक बड़े शोधीय नेटवर्क का भाग बन जाएंगे। जिसके पश्चात वह विदेशों में उच्च शिक्षा के संदर्भ में मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें सोसाइटी द्वारा कार्यशालाओं, कांफ्रेंसों तथा अल्प कालिक पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिये यात्रा खर्च आदि उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन



प्रो. अनीस अहमद ने बताया कि एसीएस शाखा अमरीका के ओरलेंडो में आयोजित होने वाली 257 वीं एसीएस की राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिये 2500 अमरीकी डॉलर की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सरताज तबस्सुम ने एसीएस शाखा को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed