फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों पर मंथन

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों पर मंथन

Tue, 13 Nov 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों पर मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रविवार को होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है। रविवार को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में मुन्नाभाइयों पर विशेष नजर रहेगी। पकड़े जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी तो निरस्त होगी ही, साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अफसरों से कहा कि वे विशेष ध्यान देते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने इंटरनल सिस्टम एवं सीसीटीवी कैमरों का भलीभांति परीक्षण कर लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को प्रवेश किया जाएगा एवं परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व प्रश्न पुस्तिका बांटी जाएंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी गलत तरीकों का प्रयोग करता है अथवा किसी अन्य व्यक्ति को अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी के पास लिखित एवं सादा कागज, केलकुलेटर, मानचित्र, स्लाइड रूल्स, मोबाइल फोन व अन्य कोई यांत्रिक डिवाइस पाया जाता है तो उस अभ्यर्थी को अनुचित साधन प्रयोग करने का दोषी माना जाएगा एवं उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा की ओपनिंग और क्लोजिंग के समय वीडियो में केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का होना अनिवार्य है। अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह ने प्रत्येक केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वह रविवार से पूर्ण अपने केंद्र से संबंधित लगाए गए स्टाफ के साथ बैठक कर लें।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की व्यवस्था थ्री लेयर में की गई है। उन्होंने कहा कि हर दो-दो, तीन-तीन सेंटरों के मध्य एक मोबाइल पुलिस की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed