फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ...भीड़ के साथ चलते हैं, फिर भी अकेले हैं

...भीड़ के साथ चलते हैं, फिर भी अकेले हैं

Wed, 18 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
...भीड़ के साथ चलते हैं, फिर भी अकेले हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रसिद्घ गीतकार डॉ. महावीर द्विवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘शिखर’ साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन व संगोष्ठी हुई। इसमें आयकर आयुक्त (अपील) सुनील वाजपेई ने बरेली से पधारे प्रसिद्घ हास्य व्यंग्य के कवि आनंद गौतम को डॉ. महावीर द्विवेदी स्मृति सम्मान से नवाजा।

प्रसिद्घ व्यंग्यकार सुरेंद्र सुकुमार ने सुनाया ‘हर ओर छा गए हैं परधान जी के बेटे, सत्ता में आ गए हैं परधान जी के बेटे’। थ्री डॉट्स स्कूल की संस्थापिका डॉ. पुष्पा शर्मा ने पढ़ा ‘हम सबके साथ रहते हैं फिर भी अकेले रहते हैं, भीड़ के साथ चलते हैं फिर भी अकेले हैं’।
विज्ञापन


ओजस्वी कवि हरीश बेताब ने सुनाया ‘अब भी यारों कश्मीर में अपना झंडा जलता है अब भी गद्दारों का मेरे देश में सिक्का जलता है’। आनंद गौतम ने पढ़ा ‘उलझे हुए प्रश्नों का समाधान करें हम, आओ के अपने देश का उत्थान करें हम’। कवि अशोक अंजुम ने सुनाया ‘बरसना था नहीं बरसे जो फिर बरसे तो क्या बरसे, बहुत प्यासी है ये धरती, कोई बादल जरा बरसे’।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद से आईं शायरा तरुणा मिश्रा ने सुनाया ‘ऐसा नहीं कि पांव में छाले नहीं रहेे तकलीफ ये है देखने वाले नहीं रहे’। डॉ. मुजीब शहजर ने सुनाया ‘मांगे के पर कब छिन जाए, उड़ते हुए कब गिर जाओ, हम जैसे बे पर अच्छे हैं तुम जैसे परदारों से’।


इनके अलावा नरेंद्र शर्मा, श्रीओम वार्ष्णेय, डॉ. महावीर द्विवेदी की बेटी अवंतिका शर्मा, डॉ. दौलत शर्मा, सुधांशु, पूनम शर्मा पूर्णिमा, हरीशंकर, भारती शर्मा, वतन शहजादा ने रचनाएं पढ़ी। डॉ. महावीर द्विवेदी की पत्नी अखिलेश द्विवेदी, नवीन शर्मा, एससी अस्थाना, लालजी सिंह वर्मा ने कवियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। संयोजक नितिन नायाब ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed