{"_id":"5b16f0ef4f1c1b6a4d8b4efe","slug":"51528230127-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी की शिकायत के बाद कॉल सेंटर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी की शिकायत के बाद कॉल सेंटर पर छापा
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकायत के बाद कॉल सेंटर पर छापा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ऑनलाइन ठगी की शिकायत के बाद एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से मोबाइल, डायरी, पेन, रजिस्टर आदि अन्य सामान अपने कब्जे में लिया है। मौके से साइबर संचालक को हिरासत में लिया गया है।
सदर कोतवाल जसपाल पवार ने बताया कि इस कॉल सेंटर के संचालक के बारे में मेघराज निवासी 35 मार्ग काजीबाड़ा किला मुंबई ने सीएम के नाम ऑनलाइन शिकायत की थी। शिकायत में आरोप था कि शहर में प्रकाश टाकीज के पीछे एक कॉल सेंटर का संचालन हो रहा है।
इस सेंटर से फोन पर वार्ता कर इस व्यक्ति से मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी की गई। उपभोक्ता के लगातार फोन पर कई माह तक वार्ता का प्रयास करने के बावजूद जब इन लोगों ने उसका पैसा वापस नहीं किया तो उसने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री के नाम एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को यहां छापेमारी की गई थी। सदर कोतवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर से मोबाइल, कस्टमर रसीद, चार्जर, 10 पैन, 19 रजिस्टर और डायरी आदि अभिलेख बरामद किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।