फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन घंटे दहशत में रहा रेलवे स्टेशन

तीन घंटे दहशत में रहा रेलवे स्टेशन

Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे दहशत में रहा रेलवे स्टेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। भारत बंद को लेकर में सोमवार को दलित समाज के लोगों ने पूरे रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया। कठपुला, बाबा बरछी बहादुर, मीनाक्षी पुल, जीटी रोड साइड, मालगोदाम, कलक्ट्रेट, घंटाघर, रेलवे रोड, मथुरा नगर रोड से आए दलितों ने रेलवे के आरएमएस डाकघर के सामने अप और डाउन ट्रैक ठप कर दिए।

दोनों ट्रैक पर स्लीपर, रेलवे पटरी, रेलवे पोटर्र की ट्रालियां डाल दी गईं। इस दौरान अलीगढ़ बरेली पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर दो पर और गया आनंद विहार एक्सप्रेस अलीगढ़ आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन


दलित युवा ट्रैक पर लेट गए। ये लोग किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान कुछ युवा बरेली पैसेंजर की पीछे की बोगी में, नए बने पैदल पार पुल, पुल के पिलर, इसकी रेलिंग, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समता सैनिक दल के प्रदेश कमांडर अनिल गौतम, मूलचंद्र गौतम, जिला कमांडर पुष्पेंद्र जौहरी ने यहां भीड़ का नेतृत्व किया। हालांकि बसपा नेता और मेयर मो. फुरकान के समझाने पर ट्रैक खाली हुआ।

ये संगठन रहे सक्रिय
अलीगढ़। प्रदर्शन में धम्म भूमि, बीएसआई, अलीगढ़ भारतीय बौद्ध महासभा, दलित स्टूडेंट फ्रंट, उत्तर प्रदेश एससी एसटी ग्रामीण सफाई मजदूर संघ, बहुजन मिशन, बहुजन समाज सुधारक संघ, लार्ड बुद्धा एजूकेशन सोसायटी सहित कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।

रेलयात्री बोले...
साढ़े 12 बजे से बरेली पैसेंजर चलने का इंतजार कर रहे हैं। भीड़ के प्रदर्शन से मुसाफिर भयभीत हैं।
-मुकेश कुमार कुशवाहा।

से टाटा मूरी से पंजाब सुबह अलीगढ़ आया। अतरौली जाने के लिए इंतजार कर रहा हूं। पता नहीं ट्रेन कब चलेगी।
-लक्ष्मण सिंह।

सरकारें किसी भी व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो रही हैं। हम घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
-मुकेश अग्रवाल।

दिल्ली में नौकरी ज्वाइन करनी थी, ट्रेनें बहुत लेट हैं। पता नहीं कब दिल्ली पहुंचेंगे।
-सचिन शर्मा।

बाजार बंद कराए गए
समता सैनिक दल के नेतृत्व में हजारों दलितों ने डोरी नगर, नौरंगाबाद, मसूदाबाद तिराहा, रेलवे रोड, देहली गेट, खैर रोड, इंदिरा नगर, नगला मसानी बाईपास, जीवनगढ़, जलालपुर सहित शहर के कई मोहल्लों से एकत्र हुए और स्थानीय बाजार बंद करा कर प्रदर्शन किया।

घंटाघर से अलग हुए प्रदर्शनकारी
समता सैनिक दल के दर्शन सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन दलित संगठनों के लोग घंटाघर पर एकत्र हुए। यहां से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। घंटाघर से ही कुछ प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुछ कलक्ट्रेट।


इसके लिए भाजपा जिम्मेदार
पूर्व सांसद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में पूरे देश में हुए आंदोलनों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। दलित में अति दलित, पिछड़ों में अति पिछड़ा का संदेश देकर भाजपा समाज को बांटना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed