फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांव भूरा किशन गढ़ी में लाइट, कैमरा एवं एक्शन

गांव भूरा किशन गढ़ी में लाइट, कैमरा एवं एक्शन

Sat, 10 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गांव भूरा किशन गढ़ी में लाइट, कैमरा एवं एक्शन
आशीष श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


धनीपुर एयर स्ट्रिप के सामने स्थित गांव भूरा किशनगढ़ी में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण को लाइट, कैमरा एवं एक्शन की गूंज से भौचक्के रह गए। अब तक सिनेमाघरों के पर्दे पर फिल्म देखने के आदी लोगों को अपने ही गांव की मिट्टी में रश्मि शर्मा टेली फिल्मस एवं आईटीआई मेरठ की फिल्म फिर से शादी की शूटिंग देखने को मिली तो उनका उत्साह ठांठे मारने लगा। लोग बाइक एवं गाड़ियां रोक-रोक कर शूटिंग देखने को आतुर दिखाई दिए।

फिल्म के निर्देशक एवं मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ पिंक जैसी अर्थ पूर्ण फिल्म बना चुके इमरान रशीद ने बताया कि फिल्म कामेडी एवं इमोशंस से भरपूर ड्रामा है। इसके पहले हाफ में दर्शकों को जबर्दस्त कामेडी देखने को मिलेगी तो दूसरे हाफ में फिल्म मानवीय संवेदनाओं को परिलक्षित करेगी।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले और एएमयू के स्कालर रहे इमरान ने बताया कि फिल्म में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कलाकार हैं और यह फिल्म अलीगढ़ की जिंदगी एवं एएमयू पर बेस्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अब तक पिंक के सिवाय टीवी सीरियल डेज ऑफ तफरीन, साथ निभाना साथिया, पलकों की छांव, जय संतोषी मां व ससुराल सिमरका को निर्देशित कर चुके हैं।

फिल्म के लेखक राघव दत्ता मुरादाबाद से हैं तो कैमरामैन श्रीश तोमर मेरठ से हैं। फिल्म के हीरो शारिब हाशमी भले ही मुंबई के मलाड इलाके के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उत्तर प्रदेश की ही है। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी तो युवाओं के इमोशंस भी दर्शकों के सामने लाएगी।

अलीगढ़ में शूटिंग कर मजा आया: नैंसी
फिल्म में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री नैंसी ठक्कर अलीगढ़ में शूटिंग कर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत सम्मान एवं प्यार मिला तो कुछ स्पेशल कमेंट सुनकर मजा भी बहुत आया। हमने अब तक यहां रसलगंज, एएमयू, अमीर निशा, बदरबाग, लाल डिग्गी, जवां के पास की मजार एवं धनीपुर एयरस्ट्रिप के सामने शूटिंग कर चुकी हूं। फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर एवं रेखा की फैन नैंसी ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है। मैं सुप्रसिद्घ गायिका इला अरुण के सुरनई ग्रुप से जुड़ी हुई हूं। स्कूल एवं कालेज के समय मै एक्टिंग के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रही हूं। अब तक मैं एड मेकर केके रैना के सफोला रिफाइंड, कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ विज्ञापन कर चुकी हूं। जल्द ही हगीज के विज्ञापन में भी दिखाई दूंगी। मुझे अपने लुक, कड़ी मेहनत एवं किरदार में घुसने की कला पर पूरा विश्वास है। फिर से शादी फिल्म भी कामेडी एवं इमोशनल ड्रामा है और इसकी अलीगढ़ बेस्ड स्टोरी सभी को पसंद आएगी।


बचपन से ही फिल्मों का दीवाना हूं : शारिब
फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता शारिब हाशमी ने बताया कि वह बचपन से ही फिल्मों के दीवाने हैं। उनके पिता जेडए जौहर फिल्म जर्नलिस्ट हैं। इस वजह से फिल्मी दुनिया से उनका नाता पुराना है। इकानामिक्स से ग्रेजुएशन के बाद मैंने फिल्मी कैरियर शुरू किया। मेरी पहली फिल्म फिलिस्तान थी। इसके डायलाग भी मैने लिखे हैं। जहां तक फिल्मी कैरियर का सवाल है तो मैं वर्ष 1998 में रिलीज हुई अभिनेता गोविंदा अभिनीत हम तुम पर मरते हैं में असिस्टेंट डायरेक्टर रहा हूं। फिल्म फुल्लू में मेरा लीड रोल था तो हाल ए दिल एवं सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान में उनके रूममेट की भूमिका निभा चुका हूं। स्लम डाग मिलेनियर में भी मैंने अहम भूमिका निभाई थी। मैं अभिनेता आमिर खान के परफेक्शन का फैन हूं तो अभिनेता इरफान खान, कमल हासन एवं गायक लेजेंड किशोर कुमार का भी दीवाना हूं। मेरी आने वाली फिल्म निदेशक जैगब इमाम की नक्काश है। निर्देशक विपिन नाटकर्नी की फिल्म दरबान में हूं तो फिर से शादी फिल्म में भी लीड रोल निभा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed