फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रोए कल्याण सिंह-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

रोए कल्याण सिंह-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
रोए कल्याण सिंह-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अपने करीबी साथी प्यारेलाल लोधी की तेरहवीं में परिजनों को ढाढ़स बंधाने अलीगढ़ पहुंचे। जब भाभी प्रेमवती देवी से सामना हुआ तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। प्यारेलाल के निधन को उन्होंने व्यक्तिगत क्षति बताया।

नगला तिकोना निवासी प्यारेलाल लोधी (90) का निधन 12 दिसंबर को हुआ था। बुधवार को उनकी तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए कल्याण सिंह अलीगढ़ आए थे। कल्याण सिंह एवं स्व. प्यारेलाल एक-दूसरे के बेहद करीबी थे।
विज्ञापन


कल्याण हवाई जहाज से धनीपुर आए। वहां से कार से सीधे नगला तिकोना स्थित पीडी पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचे। यहीं पर तेरहवीं का आयोजन किया गया था। वे प्यारेलाल की पत्नी प्रेमवती देवी, पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र , प्रेम सिंह , जसवंत सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी प्रेमवती देवी को रोते देखकर कल्याण भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिवार के अन्य सदस्य भी रो पड़े। प्यारेलाल के पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि कल्याण सिंह ने मां को काफी दिलासा दिया।

बाद में कल्याण सिंह ने कहा कि प्यारेलाल के निधन से न सिर्फ समाज बल्कि उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है। मौसम खराब होने के कारण वापसी में कल्याण सिंह सड़क मार्ग से भरतपुर रवाना हुए। इससे पूर्व छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, भाजपा नेता बंटी उपाध्याय, सुनील पांडेय, ब्लाक प्रमुख अतरौली केहरी सिंह, चेयरमैन पवन वर्मा, श्योराज सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, विक्रम सिंह हिंडोल, मीना कुमारी, डॉ. उमेश कुमारी, भरत राजपूत, गौरव शर्मा, विमलेश वर्मा के अतिरिक्त जिला प्रशासन के अधिकारियों ने धनीपुर में कल्याण सिंह का स्वागत किया।

प्यारेलाल के घर में रहीं थीं उमा भारती
प्यारेलाल लोधी अपने समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी उनके यहां रहीं थीं। उनके पुत्र सुरेश चंद्र लोधी ने बताया कि विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि प्रदेशों में जाकर समाज को एकजुट किया था। प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठने के क्रम में वे गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लगी थी। वे 28 दिन तक नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।


अपने घर नहीं गए कल्याण
कल्याण सिंह का मैरिस रोड स्थित अपने आवास पर भी जाने का कार्यक्रम था। लेकिन यहां पहुंचने में विलंब होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। उनके पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया एवं परिवार के अन्य लोग भी अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed