{"_id":"5a590fe14f1c1be7408b4835","slug":"51515786209-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 प्रेरणा केंटीन से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 प्रेरणा केंटीन से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को संचालित उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से नया आयाम जुड़ने जा रहा है।
विकास भवन में विकास खंड धनीपुर के साईं बाबा स्वयं सहायता समूह पिखलौनी से जुड़ी महिलाएं कैंटीन खोलकर स्वावलंबी बनेंगी। प्रेरणा कैंटीन के नाम से विकास भवन में खुलने जा रही इस अनूठी कैंटीन का उद्घाटन अगले सप्ताह होने के आसार हैं। कैंटीन का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से विकास भवन में बंद पड़ी कैंटीन पुनर्जीवित होने जा रही है।
विज्ञापन
इसका संचालन करेगा र्साइं बाबा स्वयं सहायता समूह पिखलौनी से जुड़ी महिलाओं का समूह। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि समूह की महिलाएं 15 हजार के बैंक लोन, दस हजार के रिवाल्विंग फंड एवं एक लाख के कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के माध्यम से इस कैंटीन को संचालित करेंगी।
इसका उद्घाटन एक दो दिनों में डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद से कराया जाएगा। कैंटीन का किराया समूह से वसूला जाएगा अथवा नहीं, इस मामले में शासन से निर्देश मांगा जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को कैंटीन का दौरा कर आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर डीसी मनरेगा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
चाय, समोसे से लेकर नाश्ते का हर आइटम होगा
डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैंटीन में चाय व नाश्ते की पूरी व्यवस्था रहेगी। चाय, समोसा, पकौड़े से लेकर अन्य सभी आइटमों की रेट लिस्ट तैयार की जा रही है। उद्घाटन के समय यह लिस्ट कैंटीन पर लगवा दी जाएगी। सभी खाद्य आइटमों के रेट कम से कम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।