{"_id":"5a57ce354f1c1b28198b474d","slug":"51515703861-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना के गेट पर गुंडागर्दी, पुलिस देखकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना के गेट पर गुंडागर्दी, पुलिस देखकर भागे
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना में निर्माणाधीन 660 मेगावाट की यूनिट के गेट नंबर दो पर गुरुवार को कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की।
आरोपियों ने जबरन बिना पास के अंदर जाने की धौंस देते हुए गार्डों को धमका दिया और गेट बंद कर काम पर जा रहे कर्मचारियों को भी रोक दिया। इस दौरान गार्डों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। बाद में गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने थाने में तहरीर दे दी है।
सिक्योरिटी गार्ड गिरधारी लाल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ युवक गेट नंबर दो पर पहुंचे और बिना जैकेट, पास और सेफ्टी शूज के अंदर जाने जिद करने लगे। इसकी मना करने पर वह गुंडागर्दी करने लगे और गार्डों को धमकाते हुए गेट को बंद कर दिया।
इसके बाद परियोजना में जाने वाले कर्मचारियों को भी रोक दिया। सिक्योरिटी गार्डों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। बाद में गार्डों ने सीसीटीवी में कैद घटना को पुलिस को देने की बात कही।
विज्ञापन
इस संबंध में तोशिबा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ओपी गहलौत का कहना है कि निर्माणाधीन परियोजना प्रतिबंधित क्षेत्र है, इसमें बिना गेट पास के घुसना अपराध है। गुरुवार को हुई घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।