{"_id":"59fcd9014f1c1bd9538bad32","slug":"51509742849-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से वृद्ध मरीज लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से वृद्ध मरीज लापता
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज से वृद्ध मरीज लापता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
जेएन मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की शाम से एक वृद्ध मरीज लापता है। पीलीभीत के गांव सरदार नगर निवासी 52 वर्षीय जलालुद्दीन उर्फ जल्लू शाह पुत्र कल्लू शाह यहां अपनी बेगम नाजरा बेगम के साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आये थे।
जिस आंख का ऑपरेशन होना था, उसकी 80 फीसदी रोशनी जा चुकी थी और दूसरी आंख से भी 20 फीसदी कम दिखता था। बुधवार को ही एक आंख का ऑपरेशन होना था। जैसे तैसे परिवार तक उनके गुम होने की सूचना पहुंच सकी।
बेटे सगीर ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 10:30 बजे उन्हें मेडिकल की ओपीडी नंबर 5 में दिखाया गया था। जहां से उन्हें वार्ड नंबर 1 के बेड नंबर 151 पर भर्ती कर दिया गया था। शाम को वे बाथरूम के लिए गए तभी से लापता हैं।