{"_id":"59b2edce4f1c1bf97f8b5301","slug":"51504898510-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड के गड्ढों पर लगा ‘मरहम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोड के गड्ढों पर लगा ‘मरहम’
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड के गड्ढों पर लगा ‘मरहम’
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
रामघाट रोड पर तालानगरी के पास गड्ढों को भरने का काम पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार से शुरू कर दिया है। गड्ढों को भरने के लिए एक दर्जन से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। अमर उजाला ने इस संबंध में लगातार खबरें प्रकाशित कर विभागीय अधिकारियों का ध्यान खींचा।
एक हजार लोगों ने अमर उजाला के अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर पत्र सीडीओ दिनेश चंद्र के माध्यम सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा गया था। हर मंच से अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब इस पर काम शुरू हो गया है। इस सड़क के नये सिरे से बनने तक अमर उजाला का अभियान जारी रहेगा। केवल रामघाट रोड ही नहीं जिले के कई प्रमुख मार्गों की हालत जर्जर है, जिसमें वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। योगी सरकार के गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
सड़क खस्ताहाल को दुरुस्त कराने की मांग
अलीगढ़। अलीगढ़ से बरला, छर्रा, दादों, सांकरा मार्ग खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। सिकंदरपुर (पिलखना) के ठा. गिर्राज सिंह बाबा ने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से लगातार लोक निर्माण विभाग को पत्राचार और मिलकर सड़क की दुरुस्तीकरण कराने की मांग की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
-------