फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   500 more women involved in Shahzamal strike

शाहजमाल के धरने में 500 लोगों को नोटिस

Fri, 07 Feb 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
500 more women involved in Shahzamal strike
एनआरसी एवं सीएए के विरोध में शाहजमाल इलाके में कई दिनों से चल रहे महिलाओं के धरने पर प्रशासन के बाद पुलिस ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लगातार समझाने के बावजूद धरना दे रही 500 महिलाओं को पाबंदी नोटिस थमाने की तैयारी कर ली है। एक दो दिनों में यह नोटिस महिलाओं के घरों तक पहुंच जाएंगे। कई अन्य महिलाओं का चिन्हांकन किया जा रहा है।
एनआरसी एवं सीएए के विरोध में शाहजमाल में पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है। महिलाओं एवं किशोरवय बच्चों द्वारा संचालित यह धरना पुलिस एवं प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों की महिलाओं को समझाकर धरना समाप्त किये जाने की कोशिश अब तक नाकाम ही रही है।
विज्ञापन

महिलाएं धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गत दिवस सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से 800 से ज्यादा महिलाओं समेत एक हजार से अधिक लोगों को पाबंदी नोटिस जारी किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने भी 500 महिलाओं को चिन्हित कर उनके पाबंदी नोटिस तैयार करा लिये हैं। सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने बताया कि सभी नोटिस तैयार हो चुके हैं। एक दो दिनों में यह नोटिस आरोपी महिलाओं के घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed