फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 MBBS seats will increase in JN Medical College

अलीगढ़ः जेएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ेंगी

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
50 MBBS seats will increase in JN Medical College
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने जेएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 करने के लिए किए गए आवेदन स्वीकार कर लिया है। अगले साल से जेएन मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने के निर्णय को एनएमसी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण सर्वेक्षण के बाद लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि कोविड महामारी ने स्वास्थ्य में पर्याप्त संख्या में योग्य और कुशल मानव संसाधनों के महत्व की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उसके लिए यह जरूरी है कि देश भर में जेएनएमसी और अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या में वृद्धि को पूरा करने के लिए हमारे पास एक उन्नत बुनियादी ढांचा, पर्याप्त फैकल्टी सदस्य, अपेक्षित सर्जरी ओटी, लेक्चर हाल, वार्ड्स, बड़े और पर्याप्त आवासीय छात्रावास और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग में भी 20 छात्रों के प्रवेश के साथ अपग्रेड करने की अनुमति मिली
यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल की एक अधिसूचना के अनुसार जेएनएमसी द्वारा संचालित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) पाठ्यक्रम को बीएससी नर्सिंग डिग्री में 20 छात्रों के प्रवेश के साथ अपग्रेड करने की अनुमति दी है। रजिस्ट्रार, यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल के अनुमति पत्र में कहा गया है। यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल को जेएनएमसी, एएमयू द्वारा संचालित जीएनएम कोर्स को बीएससी नर्सिंग कोर्स के रूप में अपग्रेड करने के लिए कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए अब अनुमति दे दी गई है। कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि महामारी और संकट की स्थिति के लिए तैयारियों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में उपयुक्त स्टाफ बनाए रखना आवश्यक है। जीएनएम पाठ्यक्रम को बीएससी नर्सिंग में अपग्रेड करने की अनुमति के साथ, हम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की आवश्यकता को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed