फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   46 contestants in BJP for Mayor tickets

मेयर टिकट के लिए भाजपा में 46 दावेदार

Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
46 contestants in BJP for Mayor tickets
मेयर टिकट के लिए भाजपा में 46 दावेदार - फोटो : Dig Vishal
भाजपा में मेयर पद का टिकट हासिल करने के लिए 46 नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है। इसमें निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती से लेकर दो बार मेयर रह चुके आशुतोष वार्ष्णेय तक के नाम शामिल हैं। शहर के उद्योगपति, व्यवसायी, अधिवक्ता, साध्वी तक के नाम आवेदकों में शामिल हैं। महानगर की कार्यकारिणी के छह पदाधिकारी भी टिकट की दौड़ में हैं। वहीं नगर निगम के 70 वार्डों से पार्षद का प्रत्याशी बनने के लिए 500 से अधिक नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


महेंद्र नगर स्थित बृजधाम गेस्ट हाउस में मेयर एवं पार्षद प्रत्याशी बनने के इच्छुक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन जमा किया। भीड़ इतनी थी कि बृजधाम में सम्मेलन जैसा नजारा था।
विज्ञापन


मंगलवार को भी इच्छुक लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। पहले स्थानीय निकाय प्रभारी बाबूराम निषाद की गैर मौजूदगी में सह प्रभारी रवेंद्र बढ़ाना ने मेयर पद के इच्छुक नेताओं से आवेदन प्राप्त किए। उनके साथ महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मनीष राय, शैलेंद्र गुप्ता, बीएस पॉल आदि मौजूद थे। विवेक सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को भी मेयर एवं पार्षद टिकट के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेयर टिकट के लिए आवेदन करने वालों के नाम 
राजीव अग्रवाल, डॉ. मधु आंधीवाल, रीता राजपूत, कृष्णा गुप्ता, रक्षपाल राघव, नरसिंह पाल कोरी, संगीता वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश गौड़, अनुज कुमार वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, दीपक मित्तल, विष्णु वार्ष्णेय, अनिल नवरंग, मुकेश कुमार गुप्ता, जयदीप गौड़, साध्वी पुनीता चेतन, मास्टर ओम प्रकाश, डॉ. डीडी गुप्ता, बृजेश कंटक, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, नीरव अरोड़ा, आलोक वात्सल्य, राजीव ख्यालीराम, सुबोध कुमार स्वीटी, पूनम बजाज, कालीचरण वार्ष्णेय, हरीश भारद्वाज, नितिन कुमार घुट्टी, उमेश चंद्र वार्ष्णेय सरकोडा, प्रशांत सिंघल, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, अमर सिंह माहौर, मुकेश कुमार सैनी, डॉ. राजीव अग्रवाल, पवन शर्मा, पवन खंडेलवाल, मनोज शर्मा, मुकेश उपाध्याय मांची, नितिन अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, हर्षित गुप्ता, अब्दुल हफीज खान, पवन भीलवारा, आशुतोष वार्ष्णेय आदि।

चुनाव के पहले टिकट के लिए दिलचस्प मुकाबला 
भाजपा में मेयर एवं नगर निगम चुनाव के पहले टिकट के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। लोकसभा एवं विधानसभा में शानदार जीत हासिल करने के बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। भविष्य में क्या होगा, कहना मुश्किल है। फिलहाल दावेदार पार्टी टिकट को जीत की गारंटी मान कर आगे बढ़ रहे हैं।


सर्वाधिक दिलचस्प मुकाबला मेयर टिकट को लेकर होने की उम्मीद है। एक तरफ शकुंतला भारती, आशुतोष वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, पूनम बजाज, दीपक मित्तल, उमेश सरकोडा, डॉ. मधु आंधीवाल, यतेंद्र वाईके, पवन खंडेलवाल, मनोज शर्मा, मुकेश उपाध्याय मांची, सुबोध स्वीटी, अनिल नवरंग, राजेंद्र वार्ष्णेय आदि जैसे खांटी भाजपाई हैं, जो बचपन एवं युवा दिनों से भाजपा एवं संघ के अनुषंगी इकाइयों से जुड़े रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ठाकुर जयवीर सिंह के साथ बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए व्यापारी नेता सौरभ सिक्ससंस, नितिन घुट्टी, प्रशांत सिंघल, राजीव ख्यालीराम, कालीचरण वार्ष्णेय आदि जैसे उद्योगपति एवं व्यापारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed