{"_id":"6903d0d79c52ff8c9101987a","slug":"4579-more-vehicles-on-roads-on-diwali-this-year-aligarh-news-c-56-1-hts1003-139559-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इस साल दिवाली पर सड़कों पर बढ़े 4,579 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इस साल दिवाली पर सड़कों पर बढ़े 4,579 वाहन
Fri, 31 Oct 2025 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में वाहनों के बाजार ने रफ्तार पकड़ी तो सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक जिले में कुल 4,579 नए वाहन सड़कों पर उतरे हैं। इनमें सबसे अधिक हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की रही है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक 3,927 दोपहिया, 376 चारपहिया, 163 तीनपहिया एवं अन्य श्रेणी के वाहन पंजीकृत किए गए हैं। वाहनों बिक्री से करीब 7.34 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है। त्योहारी सीजन में नई गाड़ियों की खरीद के साथ-साथ लोगों ने पुराने वाहनों को भी अपडेट कराया है, जिससे विभागीय आय में इजाफा हुआ है। नवरात्र और दिवाली से पहले जीएसटी की दरों में आंशिक कमी और कंपनियों के ऑफर का भी अच्छा असर देखने को मिला। इससे ग्राहकों ने दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों की खरीद में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई।
पिछले साल दिवाली तक बिके थे 3021 वाहन
पिछले साल दिवाली के बाद दर्ज किए आंकड़ों में वाहनों की संख्या मात्र 3021 थी। इस साल 7.34 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है, जो पिछले साल इन दिनों तक मात्र 5.34 करोड़ रुपये था। विभाग के राजस्व में सीधे करीब दो करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
इस प्रकार हुई इस साल वाहनों की बिक्री
3927 दोपहिया वाहनों की हुई बिक्री।
376 कारों की हुई बिक्री।
76 ट्रैैक्टरों की हुई जिले में बिक्री।
163 तीन पहिया वाहनों की हुई बिक्री।
68 वाणिज्यिक वाहनों की हुई बिक्री।
27 अन्य प्रकार के वाहनों की हुई बिक्री।