फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   446.27 crore gift to Aligarh, 64 projects will get wings

Aligarh: सीएम योगी ने अलीगढ़ को दी 446.27 करोड़ की सौगात, 64 परियोजनाओं को लगेंगे पंख

Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
सार

सीएम ने 367.49 करोड़ रुपये की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 78.78 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन
446.27 crore gift to Aligarh, 64 projects will get wings
लाल डिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पर परियोजनाओं को लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ म? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 367.49 करोड़ रुपये की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 78.78 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस प्रकार अलीगढ़ को 446.27 करोड़ की 64 परियोजनाओं की सौगात दी गई। उम्मीद है कि जिले के विकास की उम्मीदों को पंख लगेंगे और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।

विज्ञापन


लोकार्पण के क्रम में 79.18 करोड़ से बने हैबिटेट सेंटर, 6.95 करोड़ से थाना लोधा के अनावासीय भवन, 2.90 करोड़ से गभाना, हरदोई में पशु चिकित्सालय, मजूपुर सुबकरा में वृहद गौ संरक्षण केन्द्र एवं राजकीय जवाहर पार्क में डिसीमिनेशन सेंटर, 30.48 करोड़ से वाणिज्य कर कार्यालय भवन समेत 7.126 करोड़ से पिसावा-गोठनी मार्ग, 13.751 करोड़ से दौरऊ मोड़ से पिसावा मार्ग, 1.821 करोड़ से दरगवां बिजलीघर से श्री गुरु गोरखनाथ सिद्धपीठ मंदिर डेटा कलां मार्ग, 1.060 करोड़ से चीती से सिद्धनगर हनुमान मंदिर मार्ग, 1.316 करोड़ से मोहम्मदपुर बढेरा से चामुंडा मंदिर होते हुए विजय नगलिया तक मार्ग, 7.036 करोड़ से खैर-सोमना मार्ग, 12.250 से 16.820 तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 2.409 करोड़ से बामौती से बिसारा शहीद मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


2.354 करोड़ से ग्राम राइट से बसई मार्ग, 1.098 करोड़ से पखोदना से रायपुर मार्ग, 1.291 करोड़ से रामघाट मार्ग के 31 किलोमीटर से गोशाला होते हुए कौशलपुरी मार्ग, 2.065 करोड़ से कटरा बरौली मार्ग, 0.823 करोड़ से रामघाट रोड से गोवली मार्ग, 0.597 करोड़ से विशेष मरम्मत के तहत पीटीए मार्ग से मोर मानपुर वाया खंडेहा बाजौता मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य एवं 0.547 करोड़ से एनएच 91 पेराई मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य, 51.743 करोड़ से सांकरा गंगा घाट पर अतिरिक्त पहुंच मार्ग, 0.910 करोड़ से भोजपुर में जहारवीर बाबा मंदिर से शिव मंदिर भोजताल तक मार्ग, 3.30 करोड़ से जलालपुर से राऊपुर पिसाव गोठनी लिंक मार्ग, 1.560-1.560 करोड़ से थाना दादों, पाली, बरला, गभाना, अकराबाद, इगलास एवं खैर में 32 क्षमता के हास्टल, बैरक व एक विवेचना कक्ष का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.90 करोड़ से खैर में राजकीय आईटीआई का निर्माण, 2.086 करोड़ से किला बेसवां से शेरनी मार्ग, 1.382 करोड़ से दहोड़ा से ईखू मार्ग, 1.385 करोड़ से नगला मल्लू से जटवार मार्ग, 1.074 करोड़ से निठावरी से आसफाबाद मार्ग, 1.780 करोड़ से खैर टेंटी गांव मार्ग से मसंदगढ़ी मार्ग, 1.020 करोड़ से बूढ़ा गांव पुल का अतिरिक्त पहुंच मार्ग, 0.748 करोड़ से पनैठी-हनुमान चौकी मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य, 0.848-0.848 करोड़ से थाना मडराक एवं छर्रा में 16 व्यक्तियों की क्षमता के हॉस्टल, विवेचना कक्ष का निर्माण, 7.138 करोड़ से ग्राम रहमापुर में चौंचई एवं सिल्ला बिसावनपुर के मध्य काली नदी पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग का लोकार्पण हुआ।

11.703-1.703 करोड़ रुपये से बालिका छात्रावास कलाई, गोधा, सहनोल, 6.10 करोड़ से खेलो इंडिया योजनांतर्गत अलहदादपुर में मल्टीपर्पज हाल, 3.98 करोड़ से गंगीरी निकट धर्मकांटा से नगला हरदोई मार्ग, 4.76 करोड़ से अनूपशहर रोड से पहासू रोड तक, 8.77 करोड़ से अनूपशहर रोड से सिकन्दरपुर कोटा वाय अमरौली मार्ग, 3.50 करोड़ से पीटीए से ग्राम महाराजगढ़ मार्ग, 5.61 करोड़ से टप्पल से जैदपुरा वाया सिमरौठी मार्ग, 2.38 करोड़ से दादों सासनी चितरौली मार्ग, 3.76 करोड़ से हरदोई नरूपुरा कटका रोड से नगला कटका तक मार्ग, 60.210 करोड़ से मिठनपुर-सांकरा गंगा नदी पर सेतु निर्माण, 0.851 करोड़ से मोहन लाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण, 1.690 करोड़ से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 51 प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर का हस्तांतरण, 0.420 करोड़ से 15 कंपोजिट विद्यालयों में विज्ञान मंदिर की स्थापना, 0.330 करोड़ से बायो गैस संयंत्र के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इन कार्यों का शिलान्यास भी किया
मुख्यमंत्री ने 7.92 करोड़ से थाना महुआ खेड़ा और 8.12 करोड़ से थाना गोधा के आवासीय भवन, 22.56 करोड़ से जन विश्लेषक मंडलीय कार्यालय लोधा, 1.525 करोड़ से मनोहरपुर कायस्थ मार्ग पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु निर्माण कार्य और 3.751 करोड़ से मुरसान-इगलास मार्ग से बड़ा कला मार्ग तक निर्माण एवं 34.91 करोड़ से स्वच्छ भारत मिशन-2 के अंतर्गत 98 ग्रामों में ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यों का शिलान्यास किया।

इन लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
योगी आदित्यनाथ ने हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में कृषि क्षेत्र में फार्म मशीनरी के लिए बबलू शर्मा, सोलर पंप के लिए हरवंश कुमार, सहजवीर को मिनी किट, प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के लिए बंटी सिंह, कुशलपाल सिंह को वृद्धा पेंशन, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम से ब्रह्म ऋषि गौतम बैंकिंग करसपॉन्डिंग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से हर्षिता को व्हील चेयर, आरती को निराश्रित महिला पेंशन, सारिका शर्मा को पीएम केयर्स एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रयांशी शर्मा को कन्या सुमंगला योजना, मधु एवं सहाना परवीन को उज्ज्वला गैस योजना, पूनम को अन्नप्राशन एवं पूजा सैनी की गोदभराई, चॉदबाबू को शौचालय, पवन गुप्ता व लतिका को पोषण किट, आकाश चौधरी को स्मार्ट फोन, अरबाज खान को टैबलेट, प्रशांत गुप्ता को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, ओडीओपी में विशाल गुप्ता, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में विशाल चौहान को लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed