{"_id":"5cc75f79bdec22073073ca4f","slug":"41556569977-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलमपुर फर्जीवाड़ा: फर्जी आईडी पर बिजली लेने वालों पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलमपुर फर्जीवाड़ा: फर्जी आईडी पर बिजली लेने वालों पर होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एलमपुर आवास परियोजना के फ्लैटों में फर्जी आईडी पर बिजली कनेक्शन लेने वाले जल्द ही नामजद होंगे। अमर उजाला के लगातार खुलासों पर विद्युत विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को अधिशासी अभियंता तृतीय रतनलाल ने एसडीओ व जेई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फर्जी आईडी वाले कनेक्शन चिह्नित करके उन्हें रद्द किया जाएगा। साथ ही फर्जी आईडी से कनेक्शन लेने वालों पर विभाग मुकदमा भी दर्ज कराएगा। दूसरी ओर, अधिशासी अभियंता के स्तर से डूडा के परियोजना अधिकारी को भी आवंटन पत्रों के सत्यापन के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
एलमपुर परियोजना के 2 दर्जन फ्लैटों पर अवैध कब्जे और बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा अमर उजाला अपनी 3 दिनी पड़ताल में कर चुका है। दलालों ने यहां न सिर्फ आवंटन पत्र व रसीद खुद बनाकर बांटे बल्कि फर्जी आईडी तैयार कर उन फ्लैटों में बिजली कनेक्शन भी ले लिए हैं। आवंटन पत्र किसी के नाम है फर्जी आईडी में फोटो किसी का लगा दिया। फ्लैट 25-एफ.-ए में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है।
इस फ्लैट में किरायेदार महिला का ही फोटो फर्जी आईडी पर इस्तेमाल कर लिया गया। अमर उजाला की खबर से चेती इस महिला ममता ने फोटो के दुरुपयोग की शिकायत भी की है। हालांकि इस तरह के फर्जीवाड़े को समझकर ममता इस फ्लैट को खाली कर रही है। उक्त शिकायत भी सोमवार को अधिशासी अभियंता को प्राप्त हो गई है। इस पर सोमवार को ही अधिशासी अभियंता रतनलाल ने एसडीओ व जेई को ऐसी आईडी वाले कनेक्शन चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश किये हैं।
विज्ञापन
24 फ्लैट निशाने पर
ब्लॉक 19 में 5, ब्लॉक 28 में 10, ब्लॉक 18 में 2, ब्लॉक 25 में 2, ब्लॉक 16 में 3 और ब्लॉक 17 में भी 2 फ्लैट ऐसे हैं जिनका भौतिक कब्जा निर्माण संस्था जल निगम से नहीं लिया गया है। इन फ्लैटों में कुछ आवंटन पत्र व रसीद दलालों ने खुद तैयार कर ढाई से साढे 5 लाख में बेचे हैं। इसी आधार पर अवैध कब्जेदार यहां काबिज हुए हैं।
दस्तावेजों में है दलालों की पहचान
अवैध कब्जे से लेकर बिजली कनेक्शन तक जितने भी दस्तावेज तैयार किये गए हैं उनमें ही दलालों की पहचान भी मौजूद है। मसलन आवंटन पत्रों व रसीदों में एक दलाल की हैंडराइटिंग है। इसी तरह फर्जी आईडी के आधार पर बिजली के लिए भरे गए फॉर्म में दूसरे दलाल का नंबर भी है।
प्रकरण गंभीर है, एसडीओ व जेई को फर्जी आईडी वाले कनेक्शन चिह्नित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे कनेक्शन रद्द होंगे और कनेक्शन लेने वालों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इन फ्लैटों के आवंटन पत्रों के सत्यापन उपलब्ध कराने के लिए डूडा पीओ को भी पत्र लिखा जा रहा है।
- रतनलाल, अधिशासी अभियंता’