फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मडराक में सवारियों से भरा ऑटो पलटा

मडराक में सवारियों से भरा ऑटो पलटा

Fri, 29 Mar 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मडराक में सवारियों से भरा ऑटो पलटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक थाना क्षेत्र के पड़ियावली गांव के पास गुरुवार को एक सवारियों से भरी टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवती की हालत गंभीर है। घायलों को आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर रात तक घायलों की हालत में सुधार हो सका। घटना के बाद मैजिक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मैजिक में सवार अधिकांश आलू खुदाई करने वाले मजदूर थे। सभी इगलास मजदूरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन


घटना करीब सुबह नौ बजे की है। थाना गांधी पार्क के गांव अलीनगर, मानसिंह और कुंवर नगर की महिलाएं और युवतियां टाटा मैजिक में सवार होकर इगलास के गांव में आलू की खुदाई को जा रहीं थीं। मडराक के पड़ियावली गांव के पास पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पलट गई। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर मडराक सहित गांधी पार्क थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस सहित प्राइवेट वाहनों से सासनी गेट के आगरा रोड स्थित एक अस्पताल के लिए भेजा। मडराक एसओ सुरेश चंद्र ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लिया गया है।

चालक फ रार है। हादसे में सोनवती पत्नी प्रेमशंकर निवासी नगला मानसिंह, प्रियंका पुत्री राजू निवासी अलीनगर, सावित्री देवी पत्नी रामकिशोर निवासी अलीनगर, गुड़िया पुत्री महेश निवासी अलीनगर, कृष्णा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अलीनगर, विवेक पुत्र रामभरोसे निवासी नगला मानसिंह, किशन पुत्र रधीर सिंह निवासी अलीनगर, शशि पुत्री प्रदीप कुमार घायल हुए हैं।


इनमें शशि की हालत गंभीर है। घायलों के अनुसार चालक मोबाइल फ ोन पर बात कर रहा था, गाड़ी स्पीड में थी। अचानक स्टेयरिंग एक तरफ कट गई, जिससे गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed