फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ऊर्जा संरक्षण में एएमयू को दूसरा स्थान

ऊर्जा संरक्षण में एएमयू को दूसरा स्थान

Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण में एएमयू को दूसरा स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण के लिए द्वितीय स्थान प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। एएमयू को यह स्थान प्रदेश के समस्त शैक्षणिक शिक्षण संस्थानों व उद्योगों, भवनों, अस्पतालों और होटलों में ऊर्जा बचत के उल्लेखनीय योगदान पर प्रदान किया गया है।


अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग की निदेशक अमृता सोनी (आईएएस) ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में सूचित किया है कि एएमयू को यह स्थान एनर्जी सेविंग कैंपेन के अंतर्गत वर्ष 2018 के लिए निर्धारित स्कोर कार्ड पर अर्जित किये गये अंकों के आधार पर प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय को यह सम्मान लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा प्रदेश भर में चलाये गये एजर्नी सेविंग कैंपेन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों, उद्योगों, भवनों, अस्पतालों और होटल्स के अलावा बारहवीं कक्षा से ऊपर के शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया था। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इलेक्ट्रिसिटी के मेंबर इंचार्ज और ग्रीन प्रोजेक्ट यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के समन्वयक डा. मो. रेहान को इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए नामित किया है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के बिजली विभाग, शिक्षकों और दूसरे अधिकारियों द्वारा इस दिशा में किये गये प्रयासों को भी सराहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed