फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके नाइट राइडर्स व अलीगढ़ लाइंस ने जीते मैच

एमके नाइट राइडर्स व अलीगढ़ लाइंस ने जीते मैच

Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
एमके नाइट राइडर्स व अलीगढ़ लाइंस ने जीते मैच
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमके नाइट राइडर्स व अलीगढ़ लाइंस ने मैच जीत लिए।
महुआ खेड़ा के मैदान पर तीसरे मैच में एमके रॉक स्टार की टीम 20.1 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। केशव ने 33 रन की पारी खेली। एमके नाइट राइडर्स के गेंदबाज अभिज्ञान व ललित ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी नाइट राइडर्स के कप्तान अभिषेक जादौन ने 70 रन की जोरदार पारी खेली। नाइट राइडर्स ने 16.2 ओवर में 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक को दिया गया।
विज्ञापन

चौथे मैच में वाला क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 25 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। श्रेयांस 23 व कृष्णा ने 22 रन बनाए। लवेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतारी एमके अलीगढ़ लाइंस ने 23.5 ओवर में एक विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान अमनजीत ने 55 रन की पारी खेली। विशाल शर्मा ने चार व कृष्णा ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अमनजीत को दिया गया। इस मौके पर एकेडमी के मुख्य कोच मंसूर अहमद, मसूद जफर अमीनी, मुनेश राघव, मुकेश शर्मा, अर्जुन सिंह फकीरा, मंजूर अहमद, सलमान इलियास, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed