{"_id":"5b2a9a974f1c1b603c8b48e2","slug":"41529518743-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहल्ला श्रीनगर निवासी अंशुल उर्फ भूरा(14) पुत्र रामवीर सिंह मोहल्ले के ही सलमान पुत्र सुल्तान और कांशीराम टाउनशिप निवासी विष्णु पुत्र रमेश के साथ बाइक से बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव तरफरा की ओर जा रहा था।
तरफरा से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अंशुल की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची अंशुल की मां की हालत बेटे का शव देखने के बाद बिगड़ गई। उन्हें परिजनों ने संभाला।
विज्ञापन
अंशुल के नाना भीषमपाल कुछ ही समय पहले बागला जिला अस्पताल से रिटायर हुए हैं। उसकी मौत की खबर से अस्पताल के तमाम कर्मचारी इमरजेंसी पहुंच गए। अंशुल की मां बीते कई सालों से अपने पिता भीषमपाल के यहां रह रही हैं। बेटे की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है।