फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुहर्रम पर घर जा रहे परिवार के जेवरात पार

मुहर्रम पर घर जा रहे परिवार के जेवरात पार

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
मुहर्रम पर घर जा रहे परिवार के जेवरात पार
मुहर्रम पर घर जा रहे परिवार के जेवरात पार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के सरसैयद नगर अहमद नगर सिविल लाइंस इलाके से मुहर्रम पर जलाली स्थित घर जा रहे परिवार को चोरों ने प्राइवेट बस में चपत लगा दी। परिवार के बैग से चोरों ने कई लाख के जेवरात पार कर दिए। जब घर पहुंचने पर परिजनों को यह भनक लगी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इस संबंध में गांधीपार्क पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

वाकये के अनुसार मूलरूप से जलाली निवासी एएमयू के पूर्व लॉ छात्र व दिल्ली से एमबीए कर रहे अरीब हुसैन का परिवार अहमद नगर में रहता है। मुहर्रम पर पूरा परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन


शनिवार को मुहर्रम मनाने के लिए अरीब की मां सिद्दीका खातून व एएमयू से रिसर्च स्कॉलर अरीब की ममेरी बहन निशा असकरी घर का ताला लगाकर जलाली के लिए निकलीं। यह लोग छर्रा अड्डा से बस में सवार हुए और जलाली उतरकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मां ने घर पहुंचने पर बैग खोला तो वह दंग रह गईं। उस बैग में उनके कई लाख के जेवरात जिनमें 20 ग्राम सोने का हार, एक जंजीर, एक जोड़ी बुंदके, तीन जोड़ी टॉक्स, छह लोंग, एक पैंडल, एक अंगूठी शामिल है।

इसके अलावा एक मोबाइल भी चोरी चला गया। बाद में परिजनों की मदद से अरीब ने यह सूचना गांधीपार्क पुलिस को दी। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


युवती से दिनदहाड़े पर्स लूट लिया

महानगर के बन्नादेवी इलाके में सारसौल से आगे फलमंडी के पास रविवार दोपहर ऑटो से उतरती युवती से बाइक सवार बदमाश पर्स झपट ले गए। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाकये के अनुसार सारसौल निवासी अंजू पुत्री सतवीर सिंह भांकरी स्थित एक शोरूम पर जॉब करती है। दोपहर करीब 11 बजे वह घर से ऑटो में सवार होकर शोरूम जा रही थी। शोरूम से चंद कदम पहले ऑटो से उतरते समय अचानक बाइक सवार तीन युवक उसके करीब आए और झपट्टा मारकर उसका पर्स लूट ले गए। इस पर्स में उसके कुछ रुपये, कुछ जरूरी कागज आदि सामान था। इस सूचना पर सारसौल चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले में आरोपियों तक पहुंचने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed