{"_id":"59c41f494f1c1b98688b5d01","slug":"41506025289-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के दम पर मुनीम से 1.34 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचे के दम पर मुनीम से 1.34 लाख लूटे
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने तमंचे के दम पर मुनीम से 1.34 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अतरौली।
कोतवाली अतरौली के रामघाट रोड स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी के मुनीम से दिन दहाड़े 1.34 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करनेे पर जमकर पीटा और गोली मारने की धमकी दी। कुछ राहगीरों ने मुनीम को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, इससे उनकी घिग्घी बंध गई। लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
अतरौली नगर के रहने वाले पंकज गर्ग की अतरौली में कैलाशपति सिनेमा हॉल के सामने सीमेंट की एजेंसी है। वह अलीगढ़ में व्यापार करते हैं और परिवार समेत वहीं रहते हैं। अतरौली की दुकान मुनीम हरीशंकर पुत्र इंद्रपाल निवासी अहरौली थाना जवां देखरेख में है। हरीशंकर प्रत्येक गुरुवार को क्षेत्र के दुकानदारों से बकाया वसूली के लिए जाते हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह जरगवां, जिरौली धूमसिंह, नगला हर्जी और रायपुर दलपतपुर के दुकानदारों से बकाया वसूली का 1.34 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। रुपये बैग में थे। सड़क पर गड्ढों के चलते बाइक धीमे चला रहे थे। आईटीआई कॉलेज के निकट बंद ढाबे के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर रुपये लूटने लगे। विरोध करने पर झाड़ियों में खींच ले गए। इसी बीच कुछ राहगीरों ने टोकते हुए पूछा कि बुजुर्ग को क्यों मार रहे हो? तो बदमाशों ने राहगीरों पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर राहगीर दहशत में आ गए। इसके बाद हरीशंकर को गोली मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। थाने में तहरीर दी गई है।