फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रुपये हड़पने के लिए बुनी अपहरण की कहानी

रुपये हड़पने के लिए बुनी अपहरण की कहानी

Wed, 28 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रुपये हड़पने के लिए बुनी अपहरण की कहानी
रुपये हड़पने के लिए बुनी अपहरण की कहानी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

कस्बा इगलास के 18 अप्रैल से लापता ट्रैक्टर एजेंसी मालिक का गायब होना एक साजिश है। 30 लाख रुपये की रकम हड़पने के लिए उसने यह साजिश रची है। यह बात मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी ने एसएसपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में कही हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का भी अनुरोध किया गया है।

जापान हाउस निवासी जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी ने कहा कि 12 नवंबर को इगलास के ट्रैक्टर एजेंसी मालिक उनके पिता से 30 लाख रुपये उधार ले गए थे। पारिवारिक संबंध होने के चलते यह रकम दी गई थी। कहा, तीन महीने में यह रकम वापस करने का समय था, लेकिन रुपये वापस नहीं आए। उन्होंने जब रुपये के लिए एजेंसी मालिक व उनकी पत्नी को फोन किया तो वह टालम टोल करते रहे।
विज्ञापन


18 अप्रैल को एजेंसी मालिक ने फोन कर घर से रकम मंगाने की बात कही। इस पर तेजवीर सिंह गुड्डू ने छोटे पुत्र कार्तिक को वहां भेज दिया। कार्तिक के साथ एजेंसी मालिक मथुरा गया, जहां से कार्तिक को दस हजार रुपये देकर यह कह दिया कि तुम चले जाओ। मैं किसी ओर काम से जाऊंगा, तब से उसका कोई सुराग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब भी एजेंसी मालिक की पत्नी से रकम मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कह देती हैं कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है। दीपक ने बताया कि रकम हड़पने के चक्कर में वह उसके भाई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराना चाह रहीं हैं। उन्होंने एसएसपी से निष्पक्ष जांच और एजेंसी मालिक की पत्नी के खिलाफ मुकदमे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed