{"_id":"7b67e2e473f1b1fd83a15041ba1c91ac","slug":"41-5-million-in-road-construction-breakup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41.5 करोड़ के सड़क निर्माण में गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41.5 करोड़ के सड़क निर्माण में गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जट्टारी से पिसावा, दौरऊ मोड़ से पिसावा मार्ग एवं खैर सोमना मार्ग में करीब 41.5 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्य एवं सुदृढ़ीकरण पर सांसद सतीश गौतम ने निरीक्षण के बाद सवाल उठाए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदारों पर घटिया सामग्री इस्तेमाल कर टेंडर की राशि की लूट करने का आरोप लगाया है। इससे करोड़ों रुपये का निर्माण कार्य संदेह के घेरे में आ गया है। सांसद ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी की है।
सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य का कहना है कि लोक निर्माण विभाग वृत अलीगढ़ में हाल ही में तीन टेंडर हुए थे। कुल निर्माण लगभग 41.5 करोड़ रुपये के है। ग्राम वासियों के साथ सांसद सतीश गौतम ने निर्माणधीन सड़कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहां पर काम के नाम पर खानापूर्ति हो रही है और विभागीय अधिकारी के साथ मिलकर खुलेआम सरकारी धन को लूटा जा रहा है। सांसद के विरोध के बावजूद आज तक अधिकारियों ने न तो कंपनियों की स्टेटस रिपोर्ट दी और न ही यह बताया कि पूर्व में इन तीनों कंपनियों को कोई प्रतिकूल प्रविष्ट या काली सूची में डाले जाने जैसी कोई कार्रवाई हुई है।
सांसद सतीश गौतम ने निर्माणधीन सड़कों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच करा सकते है और उस जांच में खर्च हुए पैसे को रसीद दिखाकर मेरे कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। सांसद का कहना है कि काम की गुणवत्ता के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना सबसे जरूरी है। सांसद ने मुख्यमंत्री से निर्माणधीन सड़क की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।