Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 percent of CBSE students turned their back on Hindi

हिंदी दिवस 2022: हिंदी से दूरी बना रहे हैं बच्चे, सीबीएसई के 40 फीसदी छात्रों ने मुंह मोड़ा

Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 2021-22 के 12वीं की परीक्षा में 40 फीसदी विद्यार्थियों ने हिंदी से मुंह मोड़ लिया था।मोबाइल और इंटरनेट ने हिंदी की वर्तनी और व्याकरण नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
40 percent of CBSE students turned their back on Hindi
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : iStock

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 2021-22 के 12वीं की परीक्षा में 40 फीसदी विद्यार्थियों ने हिंदी से मुंह मोड़ लिया था। परीक्षा में 5504 में से 2214 विद्यार्थियों ने हिंदी से दूरी बनाई थी। परीक्षा में पंजीकृत 5504 में 5431 परीक्षार्थी हाजिर रहे, जबकि 73 गैरहाजिर रहे। 12वीं में हिंदी वैकल्पिक विषय है, जिसे 40.22 फीसदी विद्यार्थियों ने नहीं लिया।

विज्ञापन


हिंदी के अलावा शारीरिक शिक्षा भी वैकल्पिक विषय है, लेकिन हिंदी लेने के बजाय शारीरिक शिक्षा विद्यार्थियों की पहली पसंद रही। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी को वैकल्पिक विषय के लिया था। हिंदी के साथ संस्कृत का हाल भी ठीक नहीं था। संस्कृत को एक भी छात्र ने वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं चुना था। हालांकि, 142 छात्रों ने उर्दू विषय लिया था। इनमें 78 छात्र-छात्राएं अलबरकात पब्लिक स्कूल की थीं।
विज्ञापन


बड़ी बहन के रूप में जी रही है हिंदी : प्रेम कुमार
कहानीकार डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि हमारा देश बहु विविध भाषी है। यहां बहुत भाषाएं हैं, इनमें हिंदी को सबसे बड़ी के रूप में जीना चाहिए, जो जी रही है और हिंदी को सम्मान भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मायने इसलिए ज्यादा बढ़ जाते हैं कि उसे याद करें। हिंदी को प्रोत्साहित भी करें। हिंदी किसी शासन, सत्ता या और किसी आधार पर आगे नहीं बढ़ रही है, बल्कि स्वत: एक नदी की तरह प्रवाहित हो रही है। एक भाषा का गुण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया, पर्यटन, फिल्म, देश-विदेश में हिंदी की उपस्थिति है। उसने अपने अंदर तमाम भाषाओं के शब्द को समाहित किया है। हिंदी उन्नति पर है, इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाषा अपने आप बढ़ती चली जाती है। अफसोस सिर्फ इतना है कि अंग्रेजी का हिंदी पर प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हिंदी हिंग्लिश बन गया है। ग्रामीण हो या कस्बे में जो लोग अंग्रेजी और हिंदी को मिलाकर बोल रहे हैं। इससे हिंदी की विशुद्धता पर इस समय आंच है। मोबाइल और इंटरनेट ने हिंदी की वर्तनी और व्याकरण नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई है। हिंदी की रक्षा करनी चाहिए। देश में सभी भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सबका इतिहास है। देश में बहुत भाषाएं हैं, इनमें हिंदी एक बड़ी बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed