{"_id":"61d1f92b79411d0f16302528","slug":"40-lakhs-rupees-cheated-aligarh-news-ali282137220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जमीन का बैनामा करने के नाम पर ठग लिए 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जमीन का बैनामा करने के नाम पर ठग लिए 40 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बोरना स्थित भूखंड का बैनामा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन का बैनामा करने के लिए एडवांस में 40 लाख रुपये ले लिए गए। छह साल तक टाल-मटोल करने के बाद अब बैनामा कराने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव नगला रामफल निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि करीब साढ़े पांच साल पहले गांधी पार्क क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी जयकांत सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। जयकांत ने बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र के बोरना, निजायतपुर में उसकी एक जमीन है। जमीन का बैनामा दिखाते हुए बताया कि वह जमीन बेचना चाहते हैं। इस पर उन्होंने जमीन देखी और उसका 52 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। उन्होंने और उनके गांव के साथी धीरेंद्र कुमार ने सात अक्तूबर 2015 को जमीन खरीदने के लिए 40 लाख रुपये बतौर एडवांस देकर एग्रीमेंट करा लिया।
आरोप है कि तय समय पर पीड़ित ने 12 लाख की रकम देकर जयकांत सिंह से बैनामा कराने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। ऐसा करते हुए छह साल बीत गए। शक होने पर उन्होंने कोल तहसील में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि जमीन खानगढ़ी निवासी नरसिंह पाल सिंह के नाम है। इस पर उन्होंने जयकांत से रुपये मांगे तो उसने धमकाया। बताया कि जमीन उसके नाम नहीं है अब लिए गए रुपये भी वापस नहीं करेगा। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।