{"_id":"68b75bb30d6dcae5100fe01e","slug":"350-quintals-of-food-grains-got-wet-in-dhanipur-mandi-due-to-rain-aligarh-news-c-2-gur1004-777067-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश से धनीपुर मंडी में 350 क्विंटल खाद्यान्न भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश से धनीपुर मंडी में 350 क्विंटल खाद्यान्न भीगा
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही बारिश में किसानों और आढ़तियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। धनीपुर मंडी परिसर और दुकानों पर रखा करीब 10 लाख रुपये का साढ़े क्विंटल खाद्यान्न भीग गया। मंगलवार को धूप न निकलने के कारण इन खाद्यान्नों के खराब होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
मूसलाधार बारिश के कारण धनीपुर मंडी परिसर में पानी भर गया। सड़कों और नालियों का पानी भी परिसर में आ गया। पानी ओवरफ्लो होकर मंडी के लगभग 30 दुकानों में भर गया। इससे नीचे की सतह पर रखे गए बाजरा, गेहूं और सरसों की फसल भीग गया। परिसर में सड़कों पर फैलाया हुआ मक्का भी पानी में बह गया।
प्रथम गल्ला व्यापारी-किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष ठाकुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों पर रखा लगभग 100 क्विंटल गेहूं लगभग ढाई लाख रुपये, 50 क्विंटल सरसों लगभग 3.35 लाख रुपये, 150 क्विंटल मक्का लगभग सवा तीन लाख रुपये और 50 क्विंटल बाजरा लगभग एक लाख रुपये का भीग गया।
विज्ञापन
- बारिश में परिसर में जलभराव हो गया। बाहर नाले अटे होने के कारण उसका भी पानी परिसर में भर गया है। ऐसे में किसान और आढ़तियों का खाद्यान्न भीग गया। अब वह इसे सूखाने में जुटे है। नाले को सही कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। - मुकेश त्रिपाठी, मंडी सचिव