फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   32 pradhans took oath along with gram panchayat members

32 प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ली शपथ

Sun, 20 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
32 pradhans took oath along with gram panchayat members
शपथ से वंचित जिले के 32 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने शनिवार को शपथ ली है। अब रविवार को जिले की 388 पंचायतों में पहली बैठक होगी। इसमें समितियों का गठन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ धनंजय जयसवाल ने बताया कि जिले में कुल 867 पंचायतें हैं। इनमें 476 प्रधानों ने पहले चरण में ही शपथ ले ली थी। 391 प्रधान शपथ से वंचित रह गए थे। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं था। अब पिछले दिनों हुए उपचुनाव में जिले भर में करीब चार हजार से अधिक सदस्य चुने जाने के बाद शेष बचे 356 प्रधानों ने शुक्रवार को शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं, 32 प्रधानों ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। तीन पंचायतों के प्रधान वंचित रह गए हैं। इनमें धनीपुर ब्लाक के आजमाबाद माछुआ व टप्पल की नगला कला में सदस्यों का दो तिहाई कोरम नहीं है। वहीं, जवां ब्लाक के दबथला के प्रधान जेल में हैं। डीपीआरओ ने बताया कि जिले की 388 पंचायतों में रविवर को पहली बैठक होगी। इसमें विभिन्न प्रकार की कमेटियों की गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed