फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पर्यवेक्षक कांग्रेस के आज आएंगे

पर्यवेक्षक कांग्रेस के आज आएंगे

Sat, 02 Mar 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षक कांग्रेस के आज आएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

बसपा सपा रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अजित बालियान का विरोध करने वाले बसपा पार्षदों ने कहा है कि अब उन पर समर्थन करने का दबाव बनाया जा रहा है। बसपा पार्षदों ने ये बात पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह को बताई हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक अब बेवजह का दबाव बना कर लोगों को समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं। अगर गठबंधन ऐसी राजनीति करेगा तो अलीगढ़ से उसका हारना तय है।
विज्ञापन


विनोद और शाकिर सपा सुप्रीमो को बताएंगे फीडबैक
सपा बसपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अजित बालियान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म। प्रत्याशी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी है। इधर, सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा है कि वह गठबंधन प्रत्याशी के एलान के बाद से अब तक मिले फीडबैक से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बुलाई है। जिसमें वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात करेंगे। विनोद सविता ने बताया कि उनके साथ सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शाकिर अंसारी भी लखनऊ जा रहे हैं। वह भी कार्यकर्ताओं का फीडबैक देंगे।

टिकट के दावेदार दिल्ली की कर रहे परिक्रमा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले और लोकसभा टिकट को लेकर वार्ता की। दोपहर बाद विजेंद्र सिंह अलीगढ़ वापस आ गए।

उनके साथ गए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने बताया कि आला नेताओं ने पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि टिकट सोच समझ कर जिताऊ उम्मीदवार को ही दी जाएगी। जिसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली मीटिंग में होगा।

इधर, लोकसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी दो मार्च शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।


कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चुनावी तैयारियों तथा प्रत्याशी चयन के विषय में विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद रुही जुबैरी के आवास पर जाएंगे और वहां भी टिकट के दावेदारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed