{"_id":"5c783a47bdec227383360121","slug":"31551383111-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्वामियों का दो करोड़ रुपये का बकाया है प्रशासन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्वामियों का दो करोड़ रुपये का बकाया है प्रशासन पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रशासनिक मशीनरी लोकसभा 2019 की तैयारी में लगा हुआ है, लेकिन लोकसभा 2014 के चुनाव के लिए अनुबंध किए गए वाहनों का बकाया अभी तक प्रशासन नहीं दे पाया है। परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से वाहनों की सूची तथा बकाया धनराशि के बारे में जानकारी मांगी है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने जब रिकार्ड खंगाले तो पता चला कि विधानसभा 2017 एवं निकाय चुनाव में अधिग्रहण किए गए वाहनों का बकाया भी नहीं दिया गया है। आरटीओ ने इसकी सूचना जोनल के माध्यम से मुख्यालय को दी है।
आरटीओ राधेश्याम ने बताया कि लोकसभा 2014 में 354 वाहनों का अधिग्रहण किया था। इसका 553536 रुपये, विधानसभा 2017 में 654 वाहन 9394390 रूपये, 3/8 में वाहन 268 व 662900 रुपये, 2017 निकाय चुनाव में 129 वाहनों का 374401 रुपये बकाया है। इन सभी वाहनों को मिलाकर 10,985,233 रुपये का बकाया है। उप परिवहन आयुक्त ने जो सूचना मांगी है वह उन्हें भेज दी गई है।