फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अजित बालियान आज घोषित होंगे गठबंधन प्रत्याशी

अजित बालियान आज घोषित होंगे गठबंधन प्रत्याशी

Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अजित बालियान आज घोषित होंगे गठबंधन प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बहुप्रतीक्षित प्रत्याशी का एलान आज 28 फरवरी को नुमाइश मैदान की कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में किया जाएगा। अलीगढ़ लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है, इसीलिए यहां से बसपा खैर तहसील के गांव बसेरा के बसपा नेता अजित बालियान को प्रत्याशी घोषित करने जा रही है। इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में संगठन के नेता जुटे हुए हैं। आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा, जिसमें गठबंधन में शामिल तीनों जिलों के स्थानीय नेता शामिल होंगे।

बसपा जिलाध्यक्ष व हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर एवं इंचार्ज पूर्व सांसद मुनकाद अली अजित बालियान के नाम का एलान करेंगे। उनके साथ मंच पर जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, जोन कोआर्डिनेटर संघप्रिय गौतम, जोन कोआर्डिनेटर गजराज सिंह विमल, जोन कोआर्डिनेटर रघुवीर सिंह उषवा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह व महानगर अध्यक्ष अनीस अहमद सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


बसपा छोड़ रालोद में आए महेंद्र सिंह को न्यौता नहीं
महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में अजित बालियान चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनको आज प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। मगर गठबंधन में शामिल बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक चौ.महेंद्र सिंह को कार्यक्रम में आने का न्यौता नहीं दिया गया है। यह बात खुद बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कही कि यह जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है और बसपा से निष्कासित महेंद्र सिंह रालोद में प्रदेश के नेता हैं। इसलिए उन्हें न तो न्यौता दिया गया और न कार्यक्रम में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस विषय में चौ.महेंद्र सिंह कहते हैं कि गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, वह पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ाएंगे। अब रहा सवाल न्यौते का तो पार्टी के मुखिया अजित सिंह व जयंत चौधरी को न्यौता दिया गया है तो हमें अलग से न्यौते की क्या जरूरत है। रहा सवाल काम करने का तो पार्टी जहां निर्देश देगी, वहां काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed