{"_id":"5bf85baabdec2241c63651c9","slug":"31543003050-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने गांधी पार्क बस स्टैंड पर परिचालक का गिरेबान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने गांधी पार्क बस स्टैंड पर परिचालक का गिरेबान पकड़ा
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एटा में तैनात सिपाही को शुक्रवार की दोपहर गांधी पार्क बस स्टैंड पर परिचालक से बदसलूकी करना महंगा पड़ गया। परिचालक ने अपने साथ हुई हाथापाई की शिकायत जब स्टेशन प्रभारी से की तो वह सिपाही को लेकर गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित चौकी पर गए।
यहां स्टॉफ न होने पर उसे लेकर अपने कार्यालय में आ गए। पहले तो सिपाही रौब दिखा रहा था, लेकिन जब परिचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्टेशन प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया तो सिपाही की सारी अकड़ निकल गई। सिपाही द्वारा माफी मांगने पर स्टेशन प्रभारी ने मामले को रफादफा कर दिया।
शुक्रवार की दोपहर सोहराबगेट डिपो की बस पर तैनात परिचालक सलीम खान ने गांधी पार्क बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह को बताया कि बस में सवार एक यात्री स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर पांच सवारी पर ही बस को ले जाने के लिए अड़ा हुआ है। उसने मना किया तो युवक ने उसका गिरबान पकड़ लिया और गालियां दे रहा है।
विज्ञापन
साथ ही एटा में बस पहुंचने पर पिटवाने की धमकी भी दे रहा है। परिचालक की शिकायत पर बस स्टेशन प्रभारी अन्य स्टॉफ के साथ बस में पहुंच गए और युवक को बस से उतार लिया। उन्होंने युवक को समझाना चाहा तो वह उनसे भी उलझ गया। इस पर स्टेशन प्रभारी युवक को लेकर गांधी पार्क बस अड्डा चौकी पहुंचे, लेकिन चौकी पर ताला लगा होने के कारण उसे अपने रूम में बिठा लिया।
युवक ने बताया कि वह एटा के सकीट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और मोबाइल पर अपने थाना प्रभारी से बात कराई। थाना प्रभारी ने स्टेशन प्रभारी से मामले को निपटाने का अनुरोध किया। इस पर स्टेशन इंचार्ज ने सिपाही से माफीनामा लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया। स्टेशन प्रभारी ने कहा कि थाना प्रभारी ने युवक के रिक्रूट होने का हवाला देकर माफ करने का आग्रह किया था। इसलिए उससे माफीनामा लेकर जाने दिया।