{"_id":"5be9db87bdec22697d28b9cd","slug":"31542052743-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीके’ और चुलबुल ने गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीके’ और चुलबुल ने गुदगुदाया
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएस कालेज के भगत सिंह सभागार में कालेज प्रबंधन की ओर से रंगारंग हास्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार दोपहर बाद हुआ। जिसमें मुंबई के मिमक्री कलाकार शफीक रंगरेज, जूनियर आमिर खान एवं अन्य सहयोगी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक आइटम पेश किया। जूनियर आमिर खान की ‘पीके’ की मिमक्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
शफीक रंगरेज ने बालीवुड के मशहूर कलाकार जॉनी लीवर, देवानंद, सन्नी देयोल, सलमान खान की बेहतरीन अदाकारी के कुछ सीन हूबहू पेश किए। मिमक्री के साथ ही उन्होंने स्टेज पर ही छात्र छात्राओं को बुला कर कई रोचक खेल खिलवाये, जिसमें जीतने वालों को ईनाम भी मिला।
छात्र छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद मंच पर जूनियर आमिर खान ‘पीके’ की खास ड्रेस में आए तो हाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने पीके फिल्म के कई डायलाग पेश किए और छात्र छात्राओं के साथ फिल्म के गानों पर डांस किया। ‘पीके’ की खास ड्रेस में होने के कारण वो काफी हद तक आमिर खान के लुक में थे, इसलिए छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
इसके बाद सलमान खान के डुप्लीकेट चुलबुल पांडेय ने दबंग फिल्म के कई डायलाग सुनाए और गाने भी गाए। उनके साथ भी छात्र छात्राओं ने स्टेज साझा किया।
इस कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य हेमप्रकाश, प्रबंधक राजीव अग्रवाल, डा. सुनीता गुप्ता, डा. सुभाष चौधरी, डा. रेनू सिंघल, डा. राजेश अग्रवाल, डा. बीना अग्रवाल, डा. नीलम श्रीवास्तव, डा. प्रबोध श्रीवास्तव, डा. अंजना, डा. मंजू, डा. सचिन कुमार वर्मा, डा. उमेंद्र, डा. जितेंद्र, डा. ललित, डा. सुनील, डा. अजय सिंह आदि मौजूद रहे।