फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आरक्षण विरोधी मोर्चा का गठन

आरक्षण विरोधी मोर्चा का गठन

Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण विरोधी मोर्चा का गठन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सवर्ण दल की ओर से यूपी, एमपी और दिल्ली के प्रमुख आरक्षण विरोधी संगठनों की एक बैठक रविवार को गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता सवर्ण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्त ने व संचालन राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के संयोजक अवधेश कुमार ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय सवर्ण दल, राष्ट्रवादी समानता पार्टी, आरक्षण विरोधी पार्टी, हिन्दुस्तान उत्थान पार्टी, सवर्ण उत्थान समिति, सवर्ण समाज सेवा संघ व आरक्षण मुक्ति दल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्व सम्मति से आरक्षण विरोधी मोर्चा के गठन का समर्थन किया।
विज्ञापन


इस दौरान 2020 तक देश को आरक्षण मुक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। डॉ. आर सी गुप्ता ने कहा कि जब जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगना गलत है, तो इसके आधार पर सरकार चलाना भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरसी गुप्ता को कानूनी सहायता समिति और डॉ. सीपी गुप्ता को आर्थिक समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर त्रिभुवन शर्मा, दीपक गौड़, भारत सुमन, राजकमल सिंह, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed