फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आईटीआई के प्रधानाचार्य के विरुद्घ तहरीर

आईटीआई के प्रधानाचार्य के विरुद्घ तहरीर

Wed, 18 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के प्रधानाचार्य के विरुद्घ तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भूगर्भ जल सप्ताह के दूसरे दिन भूजल सेना ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के विरुद्घ बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है। उन पर संस्थान में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पांड्स का संरक्षण न करने एवं उनके कूड़ेदान में तब्दील होने देने का आरोप है।

भूजल सेना के ज्वाइंट कोआर्डिनेटर रंजन राना ने बताया कि संस्थान में वर्षा का जल संचय करने के लिए सरकारी खर्चे पर लाखों रुपये की लागत से करीब सात रेन वाटर हार्वेस्टिंग पांड्स बनाए गए थे। लेकिन रखरखाव के अभाव में सभी तालाब अब कूड़े दान में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत कई बार संस्थान के प्रधानाचार्य से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि प्रदेश सरकार भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति खासी गंभीर है। इस मामले में थाना बन्नादेवी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि उप्र सरकार द्वारा 16 से 22 जुलाई तक प्रदेश में भू.जल सप्ताह का आयोजन कर रही है। इसमें सरकारी, अर्द्घ सरकारी व आम लोग भागीदारी कर रहे हैं।


परंतु एक सरकारी अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सरकारी आदेश की अनसुनी, सरकारी सम्पत्ति की क्षति एवं अमानत में खयानत कर सरकारी पद पर रहते हुए सरकार विरोधी कार्य कर रहे हैं। इनकी लापरवाही से लाखों रुपये का सरकारी धन खर्च कर बनाए गए तालाब कूड़ेदान में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed