{"_id":"5b1841854f1c1bac6e8b6816","slug":"31528316293-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर तक संभव हो सकता है अलीगढ़-लखनऊ के बीच हवाई सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर तक संभव हो सकता है अलीगढ़-लखनऊ के बीच हवाई सफर
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए मास्टर प्लान एवं एक्शन प्लान बन गया है। नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी ने यह प्लान प्रशासन के पास भेज दिया है। प्रशासन से कहा गया है कि या तो वह मिनी हवाई अड्डे में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के लिए स्वयं आवश्यक संसाधनों का इंतजाम करे या फिर बजट की व्यवस्था करे।
अथारिटी अपने स्तर से काम कराएगी। अथारिटी के इस कदम से नवंबर माह तक लखनऊ एवं अलीगढ़ के मध्य हवाई यात्रा शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इस मामले में गुरुवार को डीएम के कैंप कार्यालय में होने जा रही आवश्यक बैठक फिलहाल स्थगित हो गई है। अगली बैठक की तिथियां जल्द घोषित होंगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय शासन की विभिन्न हवाई पट्टियों को मिनी हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम करा रहा है। अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण इसी योजना का अहम हिस्सा है। कारोबार की दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शुमार अलीगढ़ जनपद में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की मांग लंबे समय से चल रही है।
विज्ञापन
इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी के उच्चाधिकारी दो बार सर्वे कर अपनी तकनीकी रिपोर्ट अथारिटी को दे चुके हैं। इसके आधार पर अथारिटी ने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का मास्टर प्लान मैप एवं एक्शन प्लान तैयार कर प्रशासन के पास भेज दिया है।
अथारिटी के निदेशक ने प्रशासन से पूछा है कि क्या आप स्वयं विस्तारीकरण के लिए टावर, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य काम करा सकते हैं या फिर हमें करानेे होंगे। यदि हम कराएंगे तो बजट की व्यवस्था का जिम्मा आपका होगा। इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने गुरुवार को पीडब्लूडी के एक्सईएन, एसडीएम कोल, तहसीलदार कोल एवं धनीपुर हवाई पट्टी के तीनों फ्लाइंग क्लबों के एमडी की बैठक बुलाई थी।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि यह बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अथारिटी से हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का मास्टर प्लान आ गया है।