{"_id":"5ad5022c4f1c1b9e098b4efe","slug":"31523909164-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और मंदिर के पास बीयर की दुकान खोलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल और मंदिर के पास बीयर की दुकान खोलने पर हंगामा
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सासनी गेट थाना क्षेत्र स्थित पला रोड पर मंदिर एवं स्कूल के पास खुल रही बीयर की दुकान का स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ स्थानीय लोगों ने दुकान की जाली आदि भी उखाड़ दी। दुकान मालिक ने विरोध करने वाले लोगों को काफी समयाझा, लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी।
महापालिका के वार्ड नंबर 16 स्थित पला रोड पर चिरंजी लाल स्कूल, साउंड प्वाइंट स्कूल एवं मंदिर के पास सोमवार को एक बीयर की दुकान खुलने की तैयारी चल रही थी।
इसकी जानकारी स्थानीय सभासद राजकुमार को हुई तो वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि यहां बीयर की दुकान खुलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों से मना किया तो वह नहीं माने।
विज्ञापन
इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुकान में लग रही जालियां तोड़कर फेंक दी। इसकी सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभासद समेत अन्य लोगों से दुकान खोले जाने का अनुरोध किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने स्कूल तथा मंदिर का हवाला देते हुए साफ इंकार कर दिया।