फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पेनल्टी से अधिक दंड की इजाजत नहीं देता कानून

पेनल्टी से अधिक दंड की इजाजत नहीं देता कानून

Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पेनल्टी से अधिक दंड की इजाजत नहीं देता कानून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल में घटतौली पकड़े जाने के मामले में लचर कानून पेनल्टी से अधिक दंड की इजाजत नहीं देता है। वरना घटतौली की कमाई से पेनल्टी लेना कौन सा दंड हुआ। हरदुआगंज एस्सार पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़े जाने के मामले में भी विधिक माप विज्ञान विभाग ने यही कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया है।

यह है प्रकरण
सोमवार की दोपहर हरदुआगंज निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार पुत्र सुरेशचंद वर्मा अपनी बाइक से सिविल कोर्ट के लिए निकले थे। तभी हरदुआगंज में एस्सार के डिस्ट्रीब्यूटर वर्धमान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंच गए। उन्होंने 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। परंतु उन्हें घटतौली की आशंका हुई। पहले उन्होंने रसीद मांगी तो नहीं मिली। फिर पूरा पेट्रोल बोतल में देखा तो करीब पौन लीटर बैठा। संचालक से मिले तो उसने अभद्रता कर दी। बोतल फेंक दी। पीड़ित ने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह को बताया। उन्होंने अफसरों को बताया। बांट माप विभाग की टीम ने जांच की तो पंप के एक नोजल में डीजल में पांच लीटर में 40 एमएम घटतौली पकड़ी गई। इस पर टीम इस डिफाल्टर डीजल वाले नोजल को बंद कर आयी।
विज्ञापन


कानून बना ढाल
घटतौली के बाद भी सीज की कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 30 की उपधारा 2 में घटतौली पर सिर्फ पेनल्टी का ही प्रावधान है। दूसरी ओर 5 लीटर पर 25 एमएल तक की घटतौली को अपराध नहीं माना गया है। इसे मशीन की तकनीकी अप डाउन में गिन लिया जाता है। इससे अधिक घटतौली को व्यावसायिक सहानुभूति का लाभ दिया जाता है। यही वजह है कि महज पेनल्टी का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंतुष्ट विधायक ने की डीएम से मुलाकात, बाहरी टीम से जांच को कहा
हरदुआगंज के एस्सार पेट्रोल पंप पर घटतौली में हुई कार्रवाई से बरौली विधायक संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने डीएम से मिलकर विभागीय अफसरों और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच साठगांठ की आशंका जताई है। मंगलवार को बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह डीएम से मिले और लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा कि बांट माप विभाग के अधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों की मिलीभगत से घटतौली की जा रही है। हरदुआगंज के एस्सार पेट्रोल पंप पर घटतौली का प्रकरण भी उन्होंने डीएम के समक्ष रखा। साथ ही इस प्रकरण में बाहर से टीम बुलाकर पुन: जांच और कार्रवाई के लिए कहा। विधायक ने इस संबंध में बांट माप मंत्री अतुल गर्ग को भी फोन कर अवगत करा दिया है।


पंप स्वामी बोले, तकनीकी समस्या से पाई गई घटतौली
मैसर्स वर्धमान फ्यूल प्वाइंट तालानगरी के संचालक महेश जैन ने गत दिवस विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा की गई चेकिंग में एक डीजल के नोजल में घटतौली पाए जाने का तकनीकी समस्या का परिणाम बताया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह तकनीकी समस्या तापमान बढ़ने अथवा घटने की वजह से आ जाती है। ऐसे में पूरे पंप को कटघरे में खड़ा करना गलत है। ऐसा आरोप साजिश के तहत लगाना प्रतीत होता है। ताकि पेट्रोल पंप की साख खराब हो और बिक्री प्रभावित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed