{"_id":"5a78c5794f1c1b805a8b831f","slug":"31517864313-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित मैलरोज बाईपास पर कपड़े की दुकान में रविवार रात को आग लग गई। सूचना पर पहुंची तीन दमकलों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के पुत्र का आरोप है कि चोरी के बाद दुकान में आग लगाई है। पुलिस पीड़ित की तहरीर का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर झोपड़ी पर बिजली का तार टूटकर गिरने के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो पशु जलकर मर गए।
मैलरोज बाईपास पर विनोद माहेश्वरी की कपड़ों की दुकान है। उनका प्राइवेट नौकरी करने वाला पुत्र विपुल भी जॉब से छुट्टी होने के बाद शाम को दुकान पर बैठता है। रविवार की रात को पिता पुत्र दुकान का ताला लगाकर घर को गए।
रात साढ़े तीन बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। चूंकि दोनों ही दुकान के पास किराए के मकान में रहते हैं तो दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के पुत्र विपुल ने बताया कि चूंकि सबसे पहले वह और उसके पिता दुकान पर पहुंचे थे। दुकान के ताले टूटे हुए थे।
आग बुझने के बाद अंदर गए तो पूरा सामान जल चुका था। गल्ले में रखे 1.60 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। उसका आरोप है कि दुकान में चोरी के बाद आग लगाई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल के बाद लौट आई, सोमवार को पूरे दिन तहरीर का इंतजार करती रही, लेकिन पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। दूसरी ओर भुजपुरा के बिहारी नगर निवासी जहांगीरा की झोपड़ी पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसके कारण झोपड़ी में आग लग गई और दो पशु समेत अन्य घरेलू सामान जल गया।