{"_id":"5a7382664f1c1bef7b8b4d38","slug":"31517519462-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर और संजीदा की जोड़ी ने कोहिनूर मंच पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर और संजीदा की जोड़ी ने कोहिनूर मंच पर मचाया धमाल
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर और संजीदा की जोड़ी ने कोहिनूर मंच पर मचाया धमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अगर बड़े पर्दे के कलाकार या टीवी कलाकारों की लोकप्रियता को कहीं किसी आयोजन में देख लें तो शायद उन्हें अपनी लोकप्रियता छोटी लगनी लगे। यही आकर्षण है टीवी कलाकारों का। क्योंकि वह दर्शकों को अपने ज्याद नजदीक लगते हैं।
गुरुवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर टीवी पर डांस रीयलिटी शो के विजेता रहे आमिर और संजीदा को देखने के लिए यही आकर्षण लोगों को कोहिनूर पंडाल तक खींच लाया। आमिर और संजीदा ने अपने अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह भी मौजूद थे। आमिर और संजीदा की प्रस्तुति से पहले अन्य कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
जिसे बेहद सराहा गया। रात 10 बजकर 15 मिनट पर आमिर और संजीदा शेख प्रस्तुति देने आए। उन्होंने दिल मा इमोशन जागे रे पर धमाके दार प्रस्तुति दी। टन टना टन टन टन टारा, चलती है क्या नौ से बारह, बेबी को बेस पसंद है, लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल जैसे गानों पर एक के बाद एक प्रस्तुति दी तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इससे पहले शिवा ओपी बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें हो गई मैं दीवानी बहुत पसंद किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यशोद, भाजपा के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दस बार पद्मावत देखूंगी संजीदा शेख
अलीगढ़। अपने पति आमिर के साथ आईं संजीदा शेख ने कहा कि पद्मावत पर उठा विवाद ही बेकार है। मैं संजय लीला भंसाली की बड़ी फैन हूं। लगातार दस बार मैं पद्मावत देखना चाहूंगी। उन्होंने यह फिल्म राजपूतों की शान में बनाई है। आमिर ने कहा कि जब जार्ज बुश राष्ट्रपति थे तो फिल्म बनी थी 10 नाइन इलेवन, जबकि पूरी फिल्म उनके ही ऊपर थी। लोगों को इतना नहीं करना चाहिए। दंपति ने कहा कि बहुत जल्द हम दोनों अच्छा करने जा रहे हैं। अलीगढ़ आकर अच्छा लगा। पहले भी तीन बार आ चुके हैं। जितना सोचा था उससे ज्याद यहां पर दर्शकों में उत्साह मिला।