{"_id":"5a4a96dc4f1c1b09788b5fd4","slug":"31514837724-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... तीन करोड़ से ज्यादा रुपयों से होगा पार्कों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... तीन करोड़ से ज्यादा रुपयों से होगा पार्कों का कायाकल्प
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ से ज्यादा रुपये से होगा पार्कों का कायाकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बदहाल पार्कों का जल्द ही हाल सुधरेगा। तीन करोड़ से ज्यादा रुपये से महानगर के छह पार्कों का कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर निगम ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऐसा नहीं है कि महानगर में पार्कों की कमी है, बल्कि कमी देखभाल की है। मगर अब बदहाल पार्कों की सूरत बदलने वाली है। एक-एक पार्कों पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसरोवर कॉलोनी पार्क का कायाकल्प तीन महीने में होना है, जबकि अन्य पार्कों का सुंदरीकरण छह महीने में होगा।
सासनी गेट पार्क के सुंदरीकरण के लिए 52.25 लाख रुपये, आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी पार्क पर 75.16 लाख रुपये, मानसरोवर कॉलोनी पार्क पर 36.46 लाख रुपये, ज्ञान सरोवर पार्क पर 61.62 लाख रुपये, चित्रगुप्त एडीए कॉलोनी पर 62.84 लाख रुपये व महात्मा गांधी पार्क पर 52.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं।