फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा पार्षद ने हिंदी में शपथ लेने से किया इनकार

बसपा पार्षद ने हिंदी में शपथ लेने से किया इनकार

Wed, 06 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा पार्षद ने हिंदी में शपथ लेने से किया इनकार
बसपा पार्षद ने हिंदी में शपथ लेने से किया इनकार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

वार्ड संख्या 54 से बसपा के टिकट पर निर्वाचित पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने हिंदी में शपथ लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले वंदे मातरम गान में भी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि संविधान में इसका कोई जिक्र नहीं है। मुशर्रफ हुसैन महजर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि वह पार्षद पद की शपथ उर्दू में लेंगे। इसलिए उनका उर्दू भाषा में शपथ लेने का प्रबंध किया जाए। दूसरी ओर अभी शपथ ग्रहण के संबंध में मंगलवार तक नगर विकास मंत्रालय से कोई दिशा निर्देश नगर निगम के पास नहीं आए हैं।


राज्य चुनाव आयोग ने नगरीय चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का नाम और अन्य विवरण नगर विकास मंत्रालय को भेज दिए हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर विकास मंत्रालय की ओर से पत्र आएगा जिसमें लिखा होगा कि आठ या 10 दिन के अंदर शपथ ग्रहण समारोह कराएं। इन्हीं दिनों के अंदर कोई तारीख निर्धारित कर ली जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह होने के एक महीने के अंदर ही बोर्ड की पहली बैठक होनी होती है। अब तक यही परंपरा रही है। जैसे ही शासन की ओर से कोई दिशा निर्देश प्राप्त होगा, उसी के मुताबिक व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed