{"_id":"59c2d6404f1c1b9c688b5944","slug":"31505941056-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बड़े हादसे को न्यौता दे रहा रामघाट रोड पर पड़ा पत्\nथर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बड़े हादसे को न्यौता दे रहा रामघाट रोड पर पड़ा पत् थर
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहा रामघाट रोड पर पड़ा पत्थर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
तालानगरी के पास रामघाट रोड पर पड़ा बड़ा पत्थर किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस पत्थर की जबर्दस्त चर्चा है। महानगर के उद्यमी नितिन कुमार घुट्टी ने रोड पर पड़े पत्थर का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। वहीं कई दिनों से पड़े इस पत्थर को लेकर विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही छह माह पूरा होने पर जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने का दावा ठोक रहे है। लेकिन रामघाट रोड की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस रोड से नियमित रूप से गुजरने वाले लोग गड्ढे व उबड़खाबड़ सड़क से गुजर कर हड्डी से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
सड़कों पर उठने वाली धूल कई बीमारियों का कारण बन रही है। तालानगरी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर के पास यह पत्थर पड़ा है। जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। रामघाट रोड की समस्याओं से संबंधित मुद्दा जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी उठा था।
विज्ञापन
रामघाट रोड की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पर अमर उजाला ने एक हजार लोगों से हस्ताक्षर कराए थे। यहां के उद्यमियों ने हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा था। इसके बाद भी अब तक इस सड़क को नहीं बनवाया गया है। हां कुछ गड्डों को जरूर भरा गया।
इस संबंध में मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर कुछ गड्डे भरवा दिए हैं। अब पूरी सड़क बजट मिलने के बाद ही बन पाएगी। सड़क के पत्थर को जल्द ही हटा दिया जाएगा।